
हल्द्वानी– एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी रुद्रपुर हाईवे पर टांडा जंगल मे एस बैंड के पास अज्ञात शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाले मार्ग पर जंगल में एस बैंड के आगे एक अज्ञात शख्स का शव लावारिस हालत में सड़क किनारे जंगल में मिला। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई ।
सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए हैं।

पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शख्स की मौत किन कारणों से हुई जांच में पुलिस जुटी हुई हैं।
मामले में और जानकारी जुटाई जा रही हैं खबर अपडेट हो रही है
