रामनगर— रामनगर विधानसभा से भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी श्रीमती आशा बिष्ट के निधन की दुखद खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से परिवार, समर्थकों और स्थानीय लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती आशा बिष्ट का आज निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 10:00 बजे उनके निवास स्थान से बिश्राम घाट पूछड़ी के लिए निकाली जाएगी, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
