दुगड्डा–उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी (उत्तराखण्ड सरकार) द्वारा संस्कृत छात्र प्रतियोगितायें दुगड्डा विकास खण्ड में दिनांक – 15 व 16.10.24 को जनता इण्टर कालेज मोठाढाक में आयोजित की जा रही है।
जिसमें कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में कुल 06 संस्कृत छात्र प्रतियोगितायें में —
1. संस्कृत नाटक प्रतियोगिता
2. संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता
3. संस्कृत समूहनृत्य प्रतियोगिता
4. संस्कृत वादविवाद प्रतियोगिता
5. संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता
6. श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
इन सभी प्रतियोगियों में प्रतिभाग कराने हेतु समस्त संस्थाप्रमुख प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य / प्राचार्य / कुलसचिव/विद्यालय/प्राइवेट स्कूल/महाविद्यालय / विश्वविद्यालय हेतु अकादमीद्वारा व शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा पूर्व में आदेश जारी कर दिये थे ताकि प्रत्येक स्तर के पंजीकृत छात्र छात्राएं प्रतिभाग कर सकें ।
दुगड्डा विकास खण्ड के संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के मार्दर्शक शिक्षाधिकारी श्री अमित कुमार जी के निर्देशन में खण्ड संयोजक कुलदीप मैन्दोला व जनपद सह संयोजक रमाकांत कुकरेती ने अकादमी के नियमवृत्त आदेश नियमावली को
सभी विद्यालयों व छात्रों को सूचित कर दी है ।
संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं में खण्डस्तर में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 06 से कक्षा 10 तक तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से स्नातकोत्तर (एम.ए./आचार्य) तक की कक्षाओं के छात्र व छात्राऐं प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड राज्य के सभी पंजीकृत संस्थाएँ (राज्य/केन्द्र के शैक्षणिक बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त) शासकीय/अशासकीय/निजी जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इण्टर कॉलेज, पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, विद्यामन्दिर, गुरुकुल, संस्कृत विद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, स्नातक व स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों के किसी भी विषय के संस्थागत अध्ययनरत छात्र/छात्रायें ही सम्मिलित होंगे।
किन्तु बी.एड, पी-एच.डी., डिप्लोमा आदि (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) के छात्र-छात्राऐं इन प्रतियोगिताओं में सम्मिलित नहीं होंगे।
प्रतियोगिता सम्बन्धी जानकारियों के लिए विद्यालय / महाविद्यालय/विश्वविद्यालय आवेदन पत्र एवं नियमावली खण्डशिक्षाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
खण्डस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र में अपना नाम, फोटो आदि विवरण भरकर संस्थाप्रमुख द्वारा प्रमाणित करवाकर खण्डसंयोजक के पास पूर्व में जमा करेंगे / सूचित करेंगे।
प्रत्येक प्रतियोगिता एवं प्रत्येक वर्ग के लिये अलग-अलग आवेदन पत्र फोटो कॉपी करके या टंकण करके प्रेषित करेंगे। तीनों स्तरों पर यही आवेदन पत्र मान्य होगा, विशेष परिस्थितियों में हाथ से लिखकर भी आवेदन पत्र इसी प्रकार प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं समस्त प्रतियोगिताऐं निःशुल्क आयोजित की जा रही है।
खण्डसंयोजक खण्डस्तर पर प्रथम व द्वितीय विजेता प्रतिभागी व दल को जनपदस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने से पूर्व आवेदन पत्र में खण्डशिक्षाधिकारी तथा स्वयं के हस्ताक्षर करने के बाद ही छात्र/छात्राओं को जनपदस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करायेंगे।
खण्डस्तरीय, प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी तथा प्रथम आने वाले को 800 तथा द्वितीय को 600 तथा तृतीय को 400 की नगद धनराशि भी प्रदान की जायेगी।
9997435675 सम्पर्क सूत्र
