हल्द्वानी—  नैनीताल जिले में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा हो गया है। खराब मौसम और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के कक्षा एक से 8तक सभी विद्यालयों में 24 जनवरी को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं।

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जनवरी 2026 को जनपद नैनीताल में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

Advertisement

आदेश के अनुसार शनिवार, 24 जनवरी को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा।

वहीं आज बसंत पंचमी पर प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 10 जिलों नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा में कल यानी शनिवार को 1 से 12 वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की है।

Advertisement

You missed