Spread the love

हल्द्वानी। चेत्र नवरात्रि के पावन मास में हल्द्वानी महानगर में श्री देवी भागवत महापुराण कथा और यज्ञ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

 

 

प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुये कार्यक्रम आयोजक मंडल के सदस्य हेमंत पांडेय और विजय चौधरी ने बताया कि एम बी इंटर कॉलेज के भव्य मैदान में 30 मार्च से 12 अप्रैल 2025 तक यह भव्य आयोजन होगा, जिसमें कृष्णागिरी पीठाधीश्वर जगतगुरु 1008 परम पूज्यपाद श्री बसंत विजयानंद गिरि जी महाराज के  मुखारबिंदु से श्री देवी भागवत महापुराण कथा का देवभूमि की जनता को श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

 

 

उन्होंने बताया कि यह विशाल महोत्सव कथा, यज्ञ एवं पूजा तीनों का दिव्य सम्मिश्रण है।

 

प्रतिदिन सुबह 10 बजे विशेष साधना पूजा, दोपहर 3 बजे श्री देवी भागवत महापुराण कथा, सायं 6 बजे सर्व सिद्धिप्रदायक सर्व देवी देवता महायज्ञ होगा।

 

 

उन्होंने महानगर कि धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर आयोजन के सुअवसर का लाभ उठाकर अपने जीवन को मंगलमय बनाने की अपील की है।

 

वार्ता में महेश खुलबे, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहें।


Spread the love