
कोटद्वार— कोटद्वार में ईद-उल-फितर का त्योहार आज बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कोटद्वार के ग्रासनगंज मे सुबह से ही ईदगाह में में रौनक देखी गई।
मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर बड़ी संख्या में ईदगाह की नमाज के लिए पहुंचे।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। सभी ने एक-दूसरे के लिए दुआएं मांगी।

ईदगाह में मौलाना बदरुद्दीन ने देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की इस पवित्र अवसर पर समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया।
