Spread the love

हल्द्वानी—-   देवगिरी बैंकट हॉल, मुखानी में हल्द्वानी के डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो ‎द्वारा प्रदेश के बच्चों में नृत्य व गायन की कला को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन ‎किया गया |

इस प्रतियोगिता के ऑनलाइन औडिशन, अगस्त 2025 से प्रारम्भ हुए जिनमें हल्द्वानी, ‎नैनीताल, अल्मोड़ा, भीमताल, रुद्रपुर आदि विभिन्न जगहों के लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा ‎जिनमें से 80 बच्चे 02 नवम्बर को आयोजित फिनाले के लिए क्वालिफाई हुए |‎

डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो की संचालिका श्रीमती प्रियंका ने बताया कि नृत्य व गायन की विधाओं के ‎अंतर्गत तीन आयु श्रेणियों (सब जूनिअर, जूनिअर, व सीनिअर) में प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाई गयीं |

‎फिनाले तक पहुंचे सभी प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये गए तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय ‎स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साथ में ट्राफी भी प्रदान की गयी |

इसके अलावा प्रत्येक प्रतियोगिता में ‎स्टेट विनर भी घोषित किये गए जिन्हें मैडल, सर्टिफिकेट व ट्राफी के साथ चार हज़ार रुपयों का नकद ‎पुरस्कार भी प्रदान किया गया |

इतना ही नहीं श्रीमती प्रियंका द्वारा नेशनल असोसिएसन फॉर ब्लाइंड, हल्द्वानी के ‎बच्चों हेतु यह मंच निशुल्क उपलब्ध करवाया गया |‎

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर  गजराज सिंह बिष्ट समारोह के मुख्य अतिथि रहे, साथ ही फिनाले ‎कार्यक्रम के दौरान इन्दर आर्या (कुमाउनी लोक गायक), ख़ुशी जोशी (कुमाउनी लोक गायिका), वीना तिवारी ‎‎(कुमाउनी लोक गायिका), गीतिका जोशी (खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर), विमल पांडे (आर.टी.ओ. गढ़वाल ‎प्रांत), राशी जैन (बी.जे.पी. महिला मोर्चा अध्यक्ष, हल्द्वानी), वैदेही (बाल कलाकार), राकेश पनेरू आदि अनेक प्रख्यात एवं गणमान्य व्यक्तित्वों द्वारा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई ‎गई |

See also  देहरादून में बायलॉज की अनदेखी:- बेतरतीब, बेकाबू और अवैध बिल्डिंग निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त,,,,।

उस्ताद अभिषेक तिवारी (तबला आर्टिस्ट लखनऊ घराना) एवं जया पाठक (कथक नृतक) द्वारा ‎फिनाले में निर्णायकों की भूमिका अदा की गयी |‎प्रत्येक केटेगरी मे 1 2 3 विनर रहे।


Spread the love

You missed