रुद्रपुर– एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी थी,इस वीडियो का स्वयं संज्ञान लेते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ मंजूनाथ टीसी ने इस संगीन मामले में पुलिस अफसरों को चौबीस घंटे में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे ।
जमीनों की खरीद-फरोख्त और जमीन पर कब्जा करने के नाम पर तथा कथित पत्रकार द्वारा एक महिला से कब्जा करने के एवज में 19 हजार रुपए की रकम हड़प लेने के इस मामले में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित अन्य पुलिस अफसरों के नाम पर रुपए वसूल करने के इस मामले पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी ।
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तथा कथित पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी उक्त व्यक्ति खुद को एक राष्ट्रीय समाचार पत्र का पत्रकार घोषित करता है पुलिस ने इस तथा कथित पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया, इस मामले में वार्ड नंबर 13 दूधिया नगर रेशमबाडी की रहने वाली श्रीमती फूल बी पत्नी मौ शानू रिपोर्ट दर्ज कराई थी, ।
दर्ज रिपोर्ट में कहा गया था कि उसने किच्छा रोड़ स्थित लालपुर के रहने वाले संतोष सिंह पुत्र संता सिंह से एक जमीन खरीदने का सौदा किया था इसके लिए उसने साल 2022 में जमीन की कीमत अदा कर दी थी लेकिन संतोष सिंह द्वारा काफी समय से न तो जमीन दी और न ही उसके नाम पर रजिस्ट्री कराई और न उसे जमीन पर कब्जा दिया।
महिला का कथन है कि इसी दौरान तथा कथित व्यक्ति शादाब उर्फ गुड्डू पुत्र अब्दुल रजाक निवासी आवास विकास शिव शक्ति मंदिर से उसकी मुलाकात हुई जिसने खुद को राष्ट्रीय स्तर का पत्रकार बताया महिला ने कहा कि उक्त शादाब उर्फ गुड्डू ने उसे बताया कि वह एक मीडिया कर्मी है और उसके संबंध पुलिस महकमे में बहुत से आला पुलिस अफसरों से हैं ।
महिला का कथन है कि उक्त शादाब ने उससे कहा कि तुम मुझे 40000 रुपए दे दो मैं पुलिस अधिकारियों से संतोष सिंह पर दबाव डालवकर जमीन की रजिस्ट्री करवा दूंगा और कब्जा भी दिला दूंगा, महिला का कथन है कि उसके सामने और कोई विकल्प नहीं था इसी मजबूर से विवश होकर महिला ने 19 जून 2024 को शादाब के आवास विकास कालोनी के घर पर बनें आफिस जाकर उसे 19 हजार रुपए नगद दे दिए और शेष रकम काम पूरा होने के बाद देने को कहा लेकिन उक्त शादाब न तो जमीन पर कब्जा दिलाया और न ही उसके पैसे लौटाए बल्कि उल्टा महिला पर रौब गालिब करने लगा और कहा कि मेरे आफिस में पैसे वापस मांगने आए तो अच्छा नहीं होगा, और कहा कि जमीन का दाखिल खारिज भी नहीं होने दूंगा और गाली गलौज करने लगा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर तुम्हें जेल भिजवा दूंगा और अगर तुम ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से हाथ धोने पड़ेंगे, ।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शादाब उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शादाब उर्फ गुड्डू ने बिना किसी खौफ के गरीब लोगों को पुलिस के नाम से डरा धमकाकर रुपए वसूलने का धंधा कर रखा था, ।
उन्होंने बताया कि शादाब के खिलाफ एक मुकदमा हल्द्वानी और रुद्रपुर में भी दर्ज है, उन्होंने बताया कि यह तीसरा मुकदमा है, आरोपी शादाब को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे हल्द्वानी जेल भेज दिया गया,इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,एस पी अपराध चन्द्रशेखर घोडके, एस पी सिटी मनोज कत्याल, शहर कोतवाल मनोहर दौसनी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
संवाददाता- सम्मी मेहर
