Spread the love

हल्द्वानी—   बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा/एन०डी०ए को प्राप्त हुई प्रचंड जी के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में मिष्ठान वितरण किया गया।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ढोल नगाड़ो के मध्य पटाके जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया गया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट ने भाजपा संगठन की बूथ स्तर तक की मजबूती व मोदी व नीतीश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को इस जीत को श्रेय दिया व कार्यकर्ताओं से उत्तराखण्ड विधानसभा के आगामी 2027 के चुनाव हेतु अभी से कमर कसने का आवाहन किया।

नैनीताल सांसद अजय भट्ट जो कि विगत 2 माह से संगठन के दिशा निर्देश के तहत लगातार बिहार चुनाव में प्रवासी के तौर पर कार्य कर रहे थे ,न उन्होंने ने अपने प्रवास के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहा क्षेत्र में प्राप्त हो रहे रुझानो से ही उनको स्पष्ट था कि बिहार में एकतरफा एन०डी०ए की सरकार ही आएगी।

बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि बिहारवासीयो ने जंगलराज को नकारते हुए एक बार पुनः विकास व भयमुक्त बिहार के विकल्प को चुना है।

जिलाध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा मिठाई खिलाकर सांसद श्री अजय भट्ट का मुह मीठा किया गया व तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को मिठाई खिलाकर बिहार जीत की बधाई दी।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री तरूण बंसल, दर्जा राज्य मंत्री  सुरेश भट्ट,  दिनेश आर्य,  दीपक मेहरा पूर्व जिलाध्यक्ष  प्रदीप विष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष  साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानन्द जोशी, प्रदेश प्रवक्ता  विकास भगत, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी  प्रदीप जनौटी, जिला महामंत्री  रंजन बर्गली व विनित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष  नवीन भट्ट व सुश्री प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री  प्रताप रैक्वाल बिहार चुनाव में प्रवासी के तौर पर गये दिनेश खुल्बे व श्रीमती विजयालक्ष्मी चौहान, मण्डल अध्यक्ष  मधुकर श्रोत्रिय,  नीरज बिष्ट,  पान सिंह मेवाड़ी, जिला मीडिया प्रभारी  नितिन राणा, सोशल मीडिया प्रभारी  संजय पाण्डे, श्रुति तिवारी,  सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - स्टाफ नर्सो के वेतन की रिकवरी पर रोक,,,,।

<


Spread the love