Spread the love

उत्तराखंड—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 3 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर जनपद नैनीताल पहुंच रहे हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से प्रस्थान के साथ शुरू होगा। वे 11:25 बजे गौलापार स्थित स्टेडियम हैलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे काठगोदाम स्थित ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ में आयोजित पूर्व अर्द्ध–सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। यहां कार्यक्रम के उपरांत वे दोपहर 12:45 बजे कार द्वारा एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी के प्रेक्षागृह के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री धामी दोपहर 1:00 बजे विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज से एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह दौरा सुरक्षा, प्रशासनिक तैयारियों और महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित माना जा रहा है।


Spread the love

You missed