Spread the love

पंतनगर– श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन क्रैकडाउन तथा आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी महोदय पंतनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंतनगर महोदय के नेतृत्व में  पुलिस चौकी सिडकुल   द्वारा आज दिनांक- 19/ 03/ 2024 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार केस संख्या 4474/20 U/S – 278/304 A/427 IPC में  वारंटी अनिल कुमार पुत्र भुग्गन प्रसाद निवासी छतरपुर कॉलोनी पंतनगर को गिरफ़्तार किया गया ,जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली टीम–
1- उपनिरीक्षक श्री प्रदीप कुमार प्रभारी चौकी सिडकुल
1- ए .एस. आई श्री सतीश बाबू
2-कांस्टेबल 1145 नितिन कुमार
3-कांस्टेबल 662 पंकज पोखरियाल

 

संवाददाता– सम्मी मेहर


Spread the love