Spread the love

हल्द्वानी—   मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर “सेवा, सुशासन और समर्पण” के तहत बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान डॉ. के. एस. दत्ताल डॉ. उषा जंगपांगी एवं डॉ. रजत भट्ट द्वारा व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच, चिकित्सकीय परामर्श, आभा आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी स्क्रीनिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, रक्तदान, एक्स-रे एवं विभिन्न लैब जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में कुल 872 लोगों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 246 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 240 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 145 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 201 गर्भवती महिलाओं की जांच 200 लोगों की हिमोग्लोबिन जांच तथा 95 लोगों की ब्लड जांच जिसमें एल एफ टी/ केएफटी जांच शामिल रही, 94 सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई।

इसके साथ ही 8 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 2 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर में 121 लोगों का एक्स-रे किया गया। वहीं 11 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तथा 186 लोगों की आभा आईडी बनाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को एक ही स्थान पर बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनहित में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।

See also  सतपुली और स्यूंसी झील परियोजनाओं से पर्यटन व रोजगार को मिलेगी नयी गति:- सतपाल महाराज

इस दौरान राघवेंद्र रावत, मिथिलेश बिष्ट, दीवान बिष्ट, ललित, रंजना बोरा मेट्रन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed