Spread the love

हल्द्वानी—  मानसून सीजन की तैयारियों के क्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा हल्द्वानी तहसील अंतर्गत देवखड़ी नाला, दुर्गाली बमणी, आम पानी एवं बरेला आम नाला क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

 

 

इस निरीक्षण में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA), वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी सम्मिलित रहे।

 

 

निरीक्षण के दौरान कुल 23 प्रस्तावित चेक डैम स्थलों का भौतिक अवलोकन किया गया। UUSDA द्वारा आउटफॉल हेतु डीसिल्टिंग टैंक निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।

 

उपजिलाधिकारी द्वारा वन विभाग को निर्देशित किया गया कि मानसून से पूर्व आगामी 15 दिनों के भीतर चेक डैम निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। साथ ही, राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए कि नालों एवं गूल क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण की त्वरित पहचान कर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए जाएं।

इस निरीक्षण में राहुल शाह, उपजिलाधिकारी,  कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, UUSDA , नीरज उपाध्याय, प्रोजेक्ट मैनेजर, UUSDA, संजीव कुमार, रेंजर अधिकारी, फतेहपुर रेंज एवम वन एवं राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।


Spread the love