उत्तराखंड– उत्तराखंड के बागेश्वर में विजिलेंस टीम ने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (UREDA) के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि सोलर प्लांटों की Joint Inspection Report (JIR) से जुड़ी चार लंबित फाइलों को आगे बढ़ाने के बदले अधिकारी रिश्वत मांग रहा था।
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और 24 जुलाई को ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। वहीं अधिकारी की गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया।
अब विजिलेंस आरोपी की कार्यप्रणाली, संपत्ति और अन्य मामलों की भी गहराई से जांच कर रही है।
