Spread the love

उत्तराखंड—  उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बीच अब घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में आज 15 जनवरी को कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसे देखते हुए दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने कक्षा 1 से 12वीं तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
ऊधम सिंह नगर में 17 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।

वहीं नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में पाले की मोटी परत जमने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे की चेतावनी भी दी गई है।

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार—

मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जो 20 जनवरी तक जारी रह सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में नदी-नाले जमने लगे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

फिलहाल मौसम शुष्क—-

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाला ठंड बढ़ा रहा है। कुछ जगहों पर धूप निकलने से दिन में हल्की राहत मिली है, लेकिन सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की आशंका जताई है।

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान—

16 -18 जनवरी : उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश व बर्फबारी संभव।

राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना।

सलाह – कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

See also  नैनीताल - जंगल की आग बुझाते-बुझाते बुझ गई एक जिंदगी,,, आनन्द की हुई मौत,,,,,।

Spread the love

You missed