
पंतनगर— गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 118 में अखिल भारतीय किसान मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा स्टॉल लगाई गई।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के बारे में छात्रों तथा अन्य लोगों को जानकारी दी गई । मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तक वितरण मेले का भी आयोजन किया गया ,जिसमें विश्वविद्यालय की पुस्तको का मुफ्त में वितरण किया गया।
इस अवसर पर लगभग 160 छात्रों तथा अन्य लोगों को 300 से अधिक पुस्तकों का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र में समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित हो रहा है । तमाम छात्रों तथा अन्य लोगों ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए पुस्तक वितरण कार्यक्रम तथा शिक्षा की क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर मुक्त विश्वविद्यालय से डॉ कमल देवलाल, डॉ वीरेंद्र सिंह, डा कमलेश बिष्ट, डॉ विनोद बिरखानी, डॉ दीपक शर्मा, डॉ सुमित सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट, मधु डोगरा, देवेंद्र, मनीष, मनोज आदि उपस्थित रहे।
