
कोटद्वार– डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल राजकीय स्नातोक्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दिनांक 12 जुलाई 2024 को आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के दूसरे दिन में स्नातक विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किय।
प्रारंभ में कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर एम डी कुशवाहा जी ने आज अपने विषय वस्तु को समझने और आगे आने वाले चुनौतियों को पूरा करने के बारे में बड़े सरल शब्दों में समझाया।
हरित मां विषय कविता के माध्यम से उन्होंने प्राकृतिक संसाधन को बचाने के लिए और अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ संदीप कुमार जी ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने उद्देश्यों को निर्धारित करने और अपने व्यक्तित्व निर्माण को बनाने के लिए संबोधित किया।
इसी क्रम में प्रोफेसर अभिषेक गोयल जी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समस्त बीकॉम, बीएससी और कला के छात्र-छात्राओं को NEP से संबंधित पाठ्यक्रम को विस्तार से समझाया उन्होंने क्रेडिट सिस्टम, ग्रेडिंग सिस्टम, आंतरिक परीक्षाएं विश्वविद्यालय परीक्षाओं से संबंधित मेजर ,माइनर विषय से संबंधित सभी जानकारी से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रोफेसर आदेश कुमार, डॉ ऋचा जैन, डॉ किशोर चौहान ,डॉ स्मिता तिवारी डॉ मोहन कुकरेती आदि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।
