Spread the love

हल्द्वानी– अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के निमित्त वसुधैव कुटुंबकम जनहित फाउंडेशन हल्द्वानी द्वारा एक विशाल योग शिविर का आयोजन पुलिस योगा पार्क हीरा नगर में किया गया।

 

कार्यक्रम सरस्वती वंदना गायन के साथ प्रारंभ हुआ। योग प्रशिक्षका पारुल सचदेवा एवं दीपा जोशी द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया। लगभग 200 लोगो ने शिविर में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

 

शिविर में पूजा रत्न ट्रस्ट , आई डी अफसी फस्ट बैंक,देवभूमि फार्मासिस्ट असोसिएशन, हैल्पिंग हैंड चेरिटेबल ट्रस्ट आदि संगठनो ने भी प्रतिभाग किया एवं नगर निगम के कर्मचारियों व पुलिस प्रशासन ने भी सहयोग किया।

 

कार्यक्रम मे डॉ भावना गुप्ता, दीपा जोशी,संजय त्यागी,आकांक्षा भटनागर, हिमानी सनवाल, शशी सिंह,नीरज कांडपाल, बेबी गोयल,ऋतु, भुवन सती,ऐश्वर्या कांडपाल,भानु पाण्डे, तनिष्क त्यागी, सूरज कुमार , सागर मल्होत्रा, फॉण्टी भाई, भुवन चन्द भट्ट,दीपेंद्र जोशी,राजेन्द्र बिष्ट,करन नेगी,पंकज राम,पंकज पांडे, रवि गोस्वामी, हर्षित जोशी, शिवानी , मीनाक्षी,संदीप गांधी,हेमा बिष्ट, रजनी पाण्डे,आर्यन, वंश सडाना, देशु तोमर,आदर्श,गोकुल ब्लॉगर,श्रुति तिवारी  आदि लोग सम्मलित हुए।


Spread the love

You missed