Spread the love

हल्द्वानी/काठगोदाम—  हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर की चौपाटी और शहर की सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार पहल की है। शहर को देशभर में चमकाने के लिए नगर निगम ने रील प्रतियोगिता का ऐलान किया है।

क्या दिखाना है रील में?
शहर का विकास – बदलता हल्द्वानी, स्वच्छ हल्द्वानी, प्राकृतिक सुंदरता, बाजार एवं स्थानीय व्यवसाय, इतिहास एवं विरासत, संस्कृति एवं लोककला, स्थानीय खान-पान और चौपाटी।

आकर्षक पुरस्कार-
🥇 प्रथम पुरस्कार – *₹51,000/-,
🥈 द्वितीय पुरस्कार – *₹31,000/-,
🥉 तृतीय पुरस्कार – *₹21,000/-

रील की शर्तें-
✓ अवधि: 30 सेकंड से 90 सेकंड
✓ फॉर्मेट: Vertical (9:16)
✓ भाषा: हिंदी / English / कुमाऊँनी
✓ कंटेंट मौलिक एवं स्वयं निर्मित होना चाहिए.

कैसे करें आवेदन?
1. 15 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच अपनी रील को Instagram, Facebook या YouTube पर पोस्ट करें।
2.  दिए गए आवेदन फॉर्म को भरें और अपनी रील का लिंक शेयर करें।
3. रील के साथ #HamaraHaldwani2026 लगाना अनिवार्य है।
4. अपनी रील को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और मेयर गजराज सिंह बिष्ट के Official Page के साथ Collaborate करें।

मूल्यांकन के नियम-
Creativity 25% | Storytelling 25% | वीडियो गुणवत्ता 20% | मौलिकता 15% | Views/Reach 15%

नोट: केवल व्यूज के आधार पर मूल्यांकन नहीं होगा।

रील पोस्ट करने की अवधि: 15 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक।

आयोजक: नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम
*गजराज सिंह बिष्ट – महापौर | परितोष वर्मा – नगर आयुक्त

(किसी भी प्रकार की निगम में शिकायत या कंप्लेन करनी हो तो इस नम्बर – 9410727977 पर कॉल करेँ, यह प्रतियोगिता से संबंधित नही है, यह नगर निगम के कार्यो से संबंधित हैं।)

See also  अब फ्री में होगी सरकारी नौकरी की तैयारी,,, CM ने लॉन्च की युवा भविष्य के निर्माण की योजना,,।


Spread the love

You missed