
कोटद्वार/- उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद सहारनपुर की तहसील बेहट के निकटवर्ती शिवालिक की तलहटी में बसे प्रकृति की मनोरम व भव्यात्मक छटा को समेटे मिर्जापुर पोल में *ग्लोकल विश्वविद्यालय* की बेहतर व उच्चगुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिये विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।
देश-विदेश से विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हजारों छात्र/छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित कर रहे हैं।
विश्वविद्यालय के शिक्षकगण छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास व विश्वविद्यालय के चहुमुखी विकास के लिये कार्यरत है।

यह बड़े ही गर्व का विषय है कि जनपद सहारनपुर का पहला “अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन-2024” ग्लोकल विश्वविद्यालय की धरा पर आयोजित किया जा रहा है।
पुरस्कार वितरण की चयन समिति ने बताया कि 15 राज्यों से 1500 शिक्षकों के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में देश की प्रसिद्ध हस्तियां योगगुरु पद्मश्री डा भारत भूषण, उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव, परिवहन विभाग अखिलेश कुमार मिश्रा (आईएएस), काजी नदीम अख्तर, पद्मश्री डा राजन सक्सैना, पद्मश्री चौ.सेठपाल सिंह अतिथि के रुप में पहुंच रहे हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व अग्रणीय कार्य कर रहे शिक्षकगणों को *14 जुलाई 2024 दिन रविवार* को पुरस्कृत कर ग्लोकल विश्वविद्यालय जनपद सहारनपुर के इतिहास में “अपना व आपका नाम” दर्ज कर स्वयं गौरव से अभिभूत होगा।
जिसमें टिहरी से अध्यापिका सरोज बाला सेमवाल जी,नन्दी बहुगुणा जी, तेजोमई बधानी जी,संतोष व्यास जी,विषमबरी भट्ट जी, संगीता जी,ऊषा जी और सरोज डिमरी जी का चयन शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उनके किये गये कार्यों के लिए किया गया।
