
देहरादून— भाजपा ने पंचायत चुनाव रणनीति पर आगे बढ़ते हुए ब्लॉक प्रमुख चुनावों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।
अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जिला नैनीताल में ओखलकांडा में चन्दन बिष्ट, धारी में दीपक मेहरा, रामगढ़ में मोहन पाल, भीमताल में प्रदीप जनौटी, बेतालघाट में देवेंद्र ढेला, हल्द्वानी में गोपाल रावत, कोटा बाग में तरुण बंसल, रामनगर में गुंजन सुखीजा, उद्यमसिंह में जसपुर सरदार मंजीत सिंह, बाजपुर में राम मेहरोत्रा, काशीपुर में विवेक सक्सेना, गदरपुर में प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर में दिनेश आर्य, सितारगंज में दान सिंह रावत, खटीमा में उत्तम दत्ता को जिम्मेदारी दी गयी है।
