Spread the love

हल्द्वानी—   प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में आज सिटी मजिस्ट्रेट  गोपाल सिंह चौहान  से मिला और उनको अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट और ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल ने संयुक्त रूप से कहा कि–
1–ट्रांसपोर्ट नगर की लगभग नालियां बंद पड़ी हैं, इससे संभावित होने वाली डेंगू और अन्य बीमारियां की रोकथाम हेतु सफाई करवाकर इस समस्या का निराकरण किया जाय।

2-जलभराव एक बड़ी समस्या हैं जिसकी वजह से पानी  दुकानों के अंदर जाने के कारण व्यापारियों का सामान खराब हो जाता हैं, अतः मानसून को देखते हुए इसका निराकरण करवाया जाय।

3- मुख्य सड़को पर गाड़ियों के खड़े होने के कारण बंद हो गई हैं और इनकी वजह से एक्सीडेंट इत्यादि का खतरा बना रहता हैं, अतः सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया जाय।

4- व्यापारियों और ग्राहक के सामान को चोरी होने से बचाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में कूड़ा बीनने वालों पर तत्काल पाबंदी लगाई जाय।

5-आमजन की सुविधा हेतु लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था जल संस्थान से करवाई जाए।

6-ट्रांसपोर्ट नगर में दूरदराज और पहाड़ के क्षेत्रों से कारोबार करने वालों का प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं, लेकिन  ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय में प्राथमिक उपचार हेतु कोई व्यवस्था नहीं हैं, जो कि आम आदमी के मौलिक अधिकार के अंतर्गत आता हैं, अतः जनहित में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करवाई जाय।

7- ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में स्थित कार्यालय सचिव की उदासीनता के कारण ही समस्याओं का अंबार लगा हैं, व्यापारियों में इसको लेकर काफी आक्रोश हैं, अतः कार्यालय सचिव की कार्यशैली में सुधार लाया जाय।

See also  हल्द्वानी में ‘प्रातिज्ञ'’ कार्यक्रम का होगा आयोजन 25 अप्रैल को,,,,, प्रदर्शन कला के विख्यात कलाकार यू ओ यू हल्द्वानी में जुटेंगे,,,, ।

8- पूरे शहर क्षेत्र में बिजली के तार झूल रहे हैं, उन्हें सही करवाया जाय।

9- पूरे शहर में जिन जगहों में सड़क चौड़ी करण का कार्य पूरा हो चुका हैं, आम जन की सुरक्षा हेतु वहां डिवाइडर की व्यवस्था करवाई जाय।

व्यापार मंडल की समस्याओं के निराकरण पर सिटी मजिस्ट्रेट  गोपाल सिंह चौहान ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण कर सभी समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जाएगा और शीघ्र बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

आज सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने वालों में प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ,राजेन्द्र फर्स्वाण, पुरन लाल साह ,अरविंदर पाल सिंह, परमजीत सिंह, गगन दीप सिंह ,विशाल जुनेजा, पंकज कुमार, नवीन कांडपाल, मिती गुजराल ,कैलाश ,धर्मेंद्र गुप्ता, राजीव शर्मा, चमन गुप्ता आदि थे।


Spread the love

You missed