Spread the love

हल्द्वानी—   पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच नैनीताल प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और एसडीएम प्रमोद कुमार ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का ईंधन संकट नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

प्रशासन के अनुसार जनपद नैनीताल में कुल 99 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन लगातार Hindustan Petroleum, Bharat Petroleum समेत सभी तेल कंपनियों और डीलरों के साथ समन्वय बनाए हुए है, ताकि ईंधन आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।


Spread the love