उत्तराखंड— उत्तराखण्ड के हल्द्वानी का अजय देगा देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों में सहयोग। बी.ए.आर.सी.मुम्बई में चयनित होने के बाद एक वर्ष की ट्रेनिंग के कर मिलेगी नियुक्ति।
मूलरूप से ओखलकांडा जिले के भद्रकोट निवासी अजय महरा का देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक चयन हुआ है। अजय महरा शुरू से ही होनहार और एक मेधावी छात्र रहे हैं।
जिन्होंने सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी से हाईस्कूल में 96% और इन्टरमीडिएट परीक्षा में 9.4 सी.जी.पी.ए.के साथ उत्तीर्ण की।
इसके बाद अजय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज से बी.एस.सी.की परीक्षा उत्तीर्ण की। यहां अजय को स्कालरशिप भी मिली।
इसके बाद अजय ने हल्द्वानी के एम.बी.जी.पी.जी.काॅलेज से एम.एस.सी.फिजिक्स उत्तीर्ण की और जे.आर.एफ.नैट परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी वर्ष आई.आई.टी.की ऑल इंडिया गेट परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल की और देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में ऑल इंडिया बेसिस पर फिजिक्स विषय के कुल 29 पदों में बतौर वैज्ञानिक चयन हुआ है।
अजय महरा आज की पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं, जिन्होंने अपने पूरे कैरियर में कभी कोई ट्यूशन नहीं पढ़ा और ना ही किसी कोचिंग सेंटर को जॉइन किया। उन्होंने हमेशा सैल्फ स्टडी पर भरोसा किया।
अजय महरा के पिता धरम सिंह महरा आसाम राइफल में नौकरी करते हैं तथा माता श्रीमती दीपा महरा का 3 वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी से देहांत हो गया था। पिता के नौकरी में होने के कारण बी.एस.सी.की पढ़ाई के दौरान अजय महरा ने माँ के इलाज के लिए लगातार सेवा की।
अजय महरा की छोटी बहन काजल भी मेधावी छात्रा हैं। उसकी आई.आई.टी.जैम में ऑल इंडिया रैंक 325 रही है। अजय महरा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। अजय महरा के मामा पंकज कुलौरा उत्तराखंड हाईकोर्ट और सैशन कोर्ट में अधिवक्ता हैं।
अजय की इस सफलता पर रि.कर्नल डॉ.गिरिजा शंकर मुनगली, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, सिंथिया पब्लिक स्कूल के एम.डी.डॉ प्रविन्द्र रौतेला, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल के एम.डी.सुनील जोशी, महिलाशक्ति प्रदेशअध्यक्ष डॉ.रेखा पांडे, हेमंत सिंह बोरा, गोपाल सिंह गंगोला, अधिवक्ताशक्ति प्रदेशअध्यक्ष मनोज साहनी एडवोकेट, युवाशक्ति प्रदेशअध्यक्ष एवं रोटरी क्लब महासचिव आशीष दुम्का, कार्यकारी जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल हल्द्वानी जसविंदर सिंह भसीन, अधिवक्ता मोहम्मद अबरार, अनिल मुनगली, रेडिएंट हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ.पुनीत गोयल, ताइक्वांडो संगठन के अध्यक्ष चंद्र विजय सिंह बिष्ट, विनोद कुमार कश्यप आदि ने बधाई दी है।
#HaldwaniPride #BARCScientist #SuccessStory #UttarakhandTalent
