हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज संयुक्त आयुक्त श्रीमती हेमा बिष्ट के साथ उनके कार्यालय में बैठक कर बिंदुवार समस्याओं से अवगत कराया।

व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदु:-
1. विभाग में व्यापारियों की जीएसटी के रूप में जमा धनराशि का समय से रिफंड नहीं हो रहा है, जिससे व्यापारी ठगा महसूस कर रहा है।
2. उच्च अधिकारियों के आदेशों की आड़ में रजिस्टर्ड व्यापारियों के यहां नियम विरुद्ध छापेमारी / कार्यवाही सरासर गलत है, जिसका व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है।
3. राज्य से बाहर के लोगों द्वारा बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के कारोबार किया जा रहा है, विभाग ऐसे लोगों को जीएसटी के दायरे में लाए।
4. बिना व्यापारी की सहमति के बकाया धनराशि बैंक से वसूली जा रही है, जो उत्पीड़न है, इस नियम में संशोधन किया जाय।
5. व्यापारी की अपीलीय कार्यवाही में काफी लेटलतीफी की जा रही है, जो भ्रष्टाचार की तरफ संकेत करता है, कार्यालय को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाना आवश्यक है।
6. ITC के तहत व्यापारी की धनराशि विभाग में जमा है, इसके बावजूद टैक्स की मांग की जा रही है, यह उत्पीड़न बंद किया जाय।
आश्वासन:-
संयुक्त आयुक्त ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं का समाधान किया जाएगा और प्रत्येक ट्रेड एसोसिएशन के निस्तारण हेतु बाजार क्षेत्रों में कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसकी सूचना व्यापार मंडल को दी जाएगी।
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, रमेश चंद्र बिष्ट, संजय अग्रवाल, पूरन लाल साह, दीपक माहेश्वरी, नरेंद्र साहनी, गौरव अग्रवाल, सुशील मोंगिया, राजकुमार अग्रवाल, प्रज्ञान भारद्वाज, संजय वर्मा, मनोज अग्रवाल, कुंदन रावत, चेतन जायसवाल, योगेश गोस्वामी, नीलेश भारद्वाज, हरीश भंडारी, रोहित साह, रामप्रसाद कश्यप, चमन गुप्ता सहित कई दर्जन व्यापारी और डिप्टी कमिश्नर विनय ओझा, डिप्टी कमिश्नर शैलजा पाठक और असिस्टेंट कमिश्नर हितेश पंत मौजूद रहे।।
