Category: देहरादून

  • बीए के छात्रों का हुआ बिदाई समारोह।

    बीए के छात्रों का हुआ बिदाई समारोह।

    देहरादून—   कन्या गुरुकुल परिसर, देहरादून के अंग्रेजी विभाग ने 18 अप्रैल, 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बी.ए. के छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया।

    विभाग द्वारा इस विदाई समारोह का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के सम्मान में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों का तिलक एवं पुष्पों से अभिनंदन किया गया, जो संस्थान की सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है।

    कार्यक्रम का संचालन सोनिया, ऋषिताआर्या एवं खुशविंदर द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। सोनिया द्वारा प्रस्तुत परिचयात्मक वक्तव्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की।

    कार्यक्रम में रैंप वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विशेष रूप से नृत्य प्रदर्शन, आयोजित किए गए, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। “मिस्ट्री कार्ड्स” नामक गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में विशेष उपाधियाँ भी प्रदान की गईं:
    • मिस फेयरवेल: सलोनी
    • ऑल-राउंडर: अक्रितिका
    • सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना: इशिका

    कार्यक्रम में डॉ. रीना वर्मा, डॉ. निशा यादव, डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. रचना, डॉ. नेहा, सृष्टि मलकौटी एवं अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

    कार्यक्रम का समापन भोज के साथ हुआ, जिसके पश्चात एक अनौपचारिक संवाद सत्र एवं विद्यार्थियों की स्मृतियों को प्रदर्शित करने वाली ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुति आयोजित की गई। सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।

    यह विदाई समारोह अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल रहा। इसने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच एकता, सम्मान एवं भावनात्मक जुड़ाव को सुदृढ़ किया तथा स्नातक विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का सार्थक समापन किया। कार्यक्रम का समापन आभार एवं शुभकामनाओं के साथ हुआ। विभाग द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

  • उत्तराखंड – दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत में लोग..

    उत्तराखंड – दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत में लोग..

    उत्तराखंड—  उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जनपद बागेश्वर में भूकंप के झटको से लोगों में डर का माहौल बन गया।

    बागेश्वर जनपद में रविवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

    जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 30.088 उत्तर अक्षांश और 79.902 पूर्व देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई।

    इसके बाद दूसरा झटका सुबह 10:46:59 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसका केंद्र 30.140 उत्तर अक्षांश और 79.905 पूर्व देशांतर रहा और इसकी गहराई भी 5 किलोमीटर आंकी गई।

    विशेषज्ञों के अनुसार, कम तीव्रता के ये भूकंप सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन लगातार झटके आने से यहां लोगों में भय का माहौल बन गया। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

  • उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल – 6 IAS -26 PCS अधिकारियों के हुए तबादले..।

    उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल – 6 IAS -26 PCS अधिकारियों के हुए तबादले..।

    देहरादून—  उत्तराखंड शासन ने नौकरशाही में बड़ा बदलाव करते हुए 6 IAS और 26 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ से महत्वपूर्ण दायित्व वापस भी लिए गए हैं।

    PCS सौरभ असवाल को नैनीताल ADM का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है। वही पीसीएस अनुराग आर्या को नैनीताल के नए डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

    IAS अधिकारियों की ज़िम्मेदारी में फेरबदल

    आनन्द स्वरूप (IAS)→ आयुक्त खाद्य (अतिरिक्त प्रभार से मुक्त)

    रूचि मोहन रयाल (IAS) → आयुक्त, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (आईटी शाखा)

    प्रकाश चन्द्र (IAS) → संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पद से मुक्त, अन्य दायित्व यथावत

    वंशी लाल राणा (IAS) → आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार

    गौरी प्रभात (IAS) → संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल

    दीक्षिता जोशी (IAS) → संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत

    PCS अधिकारियों की तैनाती

    नरेन्द्र सिंह (PCS) → कुलसचिव, आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून

    शिवकुमार बरनवाल (PCS) → कुलसचिव, आयुर्वेद विश्वविद्यालय

    प्रकाश चन्द्र दुमका (PCS) → संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी

    नन्दन सिंह डुंगरियाल → सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

    अवधेश कुमार सिंह (PCS) → संयुक्त निदेशक, शहरी विकास

    शैलेन्द्र सिंह (PCS) → अपर जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल

    वैभव गुप्ता (PCS) → अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार

    सौरभ असवाल (PCS) → एडीएम नैनीताल (अतिरिक्त प्रभार CALA)

    मनीष कुमार सिंह (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार

    संतोष कुमार पाण्डे (PCS) → उप सचिव, सूचना आयोग

    लक्ष्मीराज चौहान (PCS) → परीक्षा नियंत्रक, UKSSSC

    कुसुम चौहान (PCS) → जीएम, गढ़वाल मंडल विकास निगम

    हर गिरि (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार

    अनुराग आर्या (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल

    रविन्द्र जुवांठा (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, देहरादून

    सुधीर कुमार (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल

    हिमांशु कफल्टिया (PCS)→ डिप्टी कलेक्टर, ऊधमसिंह नगर

    प्रेमलाल (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, उत्तरकाशी

    यशवीर सिंह (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, चमोली

    मुकेश रमोला (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, देहरादून

    विपिन पन्त (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, चम्पावत

    सुनील कुमार (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, चम्पावत

    पंकज भट्ट (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, टिहरी

    अल्केश भौडियाल (PCS)→ डिप्टी कलेक्टर, चमोली कृष्णा त्रिपाठी (PCS) → डिप्टी कलेक्टर, रुद्रप्रयाग

    अंकित राज (PCS) → डिप्टी कलेक्टर (नई तैनाती आदेशानुसार)

  • आंचल’ के उत्पाद अब देशभर में बनाएंगे खास पहचान – दुग्ध विकास मंत्री

    आंचल’ के उत्पाद अब देशभर में बनाएंगे खास पहचान – दुग्ध विकास मंत्री

    देहरादून—   प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक देहरादून में उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) एवं प्रदेश के दुग्ध संघों में ईआरपी (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) प्रणाली का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर यूसीडीएफ और टाटा कंज्यूमर्स प्रा. लि. के बीच बद्री गाय घी एवं पहाड़ी घी के विपणन हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से ‘आंचल’ ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चारा एफपीओ को सम्मानित किया गया। वहीं दुग्ध संघ समिति हल्द्वानी हरिपुर जमन सिंह ग्रामीण क्षेत्र की तीन प्रगतिशील महिला दुग्ध उत्पादकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर 25 हजार, 15 हजार तथा 10 हजार रुपये के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा हरिद्वार और उत्तरकाशी दुग्ध संघों को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

    मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में औसत दैनिक दुग्ध उपार्जन 2.37 लाख लीटर रहा, जबकि अधिकतम 2.97 लाख लीटर प्रतिदिन दर्ज किया गया। आगामी वर्ष के लिए 3.25 लाख लीटर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने दुग्ध मूल्य भुगतान 14 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने तथा दुग्ध संघों को अपने लाभ का कम से कम 20 प्रतिशत सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने कहा कि ईआरपी प्रणाली लागू होने से दुग्ध उपार्जन, प्रसंस्करण, भंडारण और विपणन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी बनेगी। इससे दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी सेवाओं की बेहतर उपलब्धता और योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि अगले छह माह में सभी दुग्ध संघों में ईआरपी प्रणाली लागू कर दी जाएगी।

    टाटा कंज्यूमर्स के साथ हुए अनुबंध को उन्होंने डेयरी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे ‘आंचल’ ब्रांड की वैल्यू बढ़ेगी और उत्पादों की बाजार पहुंच का विस्तार होगा, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
    इसके अतिरिक्त पांच नए बद्री गाय ग्रोथ सेंटर स्थापित करने और ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में दुग्ध चूर्ण एवं आइसक्रीम संयंत्र लगाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में आइसक्रीम ई-पुश कार्ट का लोकार्पण किया गया।

    समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने डेयरी विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए टाटा कंज्यूमर्स के साथ हुए समझौते को दूरदर्शी पहल बताया और इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, अपर सचिव डेयरी सुरेश चन्द्र जोशी, उपसचिव महावीर सिंह परमार, विभिन्न दुग्ध संघों के अध्यक्ष, प्रबंधक/प्रधान प्रबंधक तथा यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा, लालकुआं आंचल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट , गोविंद सिंह मेहता , सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी , प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू , एफओ शांति कोरंगा सहित कई गणमान्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • सरकार का जनहित में बड़ा फैसला: अब जेब पर नहीं पड़ेगा महंगाई का बोझ,,,।

    सरकार का जनहित में बड़ा फैसला: अब जेब पर नहीं पड़ेगा महंगाई का बोझ,,,।

    उत्तराखंड—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में महंगाई नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। आम जनता को राहत देने के लिए अब हर मंडी समिति में सस्ते फल, सब्ज़ी और जरूरी वस्तुओं के विशेष रिटेल काउंटर खोले जाएंगे।

    हर मंडी में खुलेंगे 5 सस्ते रिटेल काउंटर

    उत्तराखण्ड मण्डी परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि।

    हर मंडी समिति में 5 बड़े रिटेल काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों पर फल, सब्ज़ी और दैनिक आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध होंगी।उद्देश्य है कि आम उपभोक्ता को बिचौलियों से राहत और सीधी सस्ती खरीद मिल सके

    रोजाना बाजार की निगरानी के लिए सचल दल

    महंगाई पर नजर रखने के लिए एक नई व्यवस्था लागू होगी। हर दिन 3 सदस्यीय सचल दल (mobile inspection team)बाजार का निरीक्षण करेगा।

    फल और सब्ज़ियों के दैनिक खुदरा दामों का आकलन किया जाएगा।

    रिपोर्ट सीधे मंडी बोर्ड मुख्यालय को भेजी जाएगी।

    सभी व्यापारियों का होगा लाइसेंसिंग सिस्टम।

    मंडी क्षेत्र के सभी खुदरा व्यापारियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इससे बाजार में पारदर्शिता और नियंत्रण बढ़ेगा नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मोबाइल वैन से भी मिलेगी सस्ती सामग्री

    सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि,, मोबाइल वैन के जरिए सस्ते दामों पर सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे दूर-दराज़ क्षेत्रों में भी आम जनता को राहत मिलेगी।

    ओवरचार्जिंग पर कार्रवाई तय

    चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रशासन ने साफ कहा है,,किसी भी जगह महंगे दाम वसूले गए तो तत्काल कार्रवाई होगी बताया गया पर्यटकों और आम लोगों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

     

    बैठक में मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर “डब्बू”, निदेशक हेमंत वर्मा, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी मंडियों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।

  • मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान ,, मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण करने के निर्देश,,,,।

    मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान ,, मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण करने के निर्देश,,,,।

    देहरादून—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार बुधवार को उत्तराखण्ड मण्डी परिषद के अध्यक्ष, डा० अनिल कपूर “डब्बू” एवं विपणन बोर्ड द्वारा अधिकारियों एवं सचिव के साथ एक बैठक की.

    बैठक में मा० मुख्यमंत्री  के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड के आमजनमानस को फल एवं सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर मिल सके तथा मंहगाई से किस प्रकार राहत दी जा सके। इस संदर्भ में व्यापार विचार विमर्श किया गया।

    बैठक में निर्णय किया गया कि प्रत्येक मण्डी समिति में 05-05 बड़े रिटेलर काउंटर खोले जायेंगे, जिसके माध्यम से जनता को सस्ते एवं उचित मूल्य पर फल एवं सब्जी एवं दैनिक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी जायेंगी।

    इसके अतिरिक्त सभी सचिवों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन 03 सदस्यीय सचल दल का गठन करते हुए प्रतिदिन बाजार का भ्रमण करेंगे एवं फल तथा सब्जियों का दैनिक खुदरा दरों का आंकलन कर प्रतिदिन बोर्ड मुख्यालय को सूचना उपलब्ध करायेंगे।

    इसके अतिरिक्त निर्देश दिये गये समिति के अधीन आने वाले क्षेत्र के प्रत्येक खुदरा व्यापारी को लाईसेंस जारी किया जायेगा कहीं भी आम उपभोक्ता को किसी प्रकार की मंहगाई की मार न पड़े और उपभोक्ता को सस्ते दरों में माल उपलब्ध हो, इसकी चिंता सचल दल करेगा,

    इसके अतिरिक्त मोबाईल वैन के माध्यम सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।

    मा० अध्यक्ष ने कहा गया कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा आम जनता के हित में इस प्रकार के निर्देश दिये गये, जिसका अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा चारधाम यात्रा सीजन एवं पर्यटन सीजन में कहीं भी आम जनता एवं पर्यटकों को महंगी सामग्री बेचता हुआ कोई पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

    बैठक में निदेशक मंडी परिषद हेमंत वर्मा, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट सहित विभिन्न अधिकारी व वर्चुअल माध्यम से सभी मंडी के अधिकारी मौजूद रहे।

  • दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर- आज जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी,,,,.

    दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर- आज जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी,,,,.

    देहरादून—  देश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए Narendra Modi मंगलवार, 14 अप्रैल को उत्तराखंड के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचेंगे। यह उनका 28वां उत्तराखंड दौरा होगा, जिसमें वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आर्थिक विकास, पर्यटन और कनेक्टिविटी को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

    कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

    प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11:15 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे, जहां वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर बने विश्वस्तरीय वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। यह कॉरिडोर पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

    इसके पश्चात वे उत्तराखंड-यूपी सीमा पर स्थित प्रसिद्ध मां डांट काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

    देहरादून में भव्य रोड शो और जनसभा

    मंदिर दर्शन के बाद प्रधानमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे। आशारोड़ी से शुरू होने वाला उनका रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महिंद्रा ग्राउंड तक पहुंचेगा। यहां वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

    टिहरी में ऊर्जा क्षेत्र को नई शक्ति

    इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान टिहरी में 1000 मेगावाट क्षमता वाले पंप स्टोरेज प्लांट का भी लोकार्पण किया जाएगा, जो उत्तराखंड को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

    दिग्गज नेताओं की रहेगी मौजूदगी

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहेंगे। दोनों नेता इस मेगा परियोजना को देश के विकास के लिए मील का पत्थर बता रहे हैं।

    कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

    10:30 बजे -जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन

    10:50 बजे – सहारनपुर के गणेशपुर हेलीपैड पहुंचना

    11:10 बजे – एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण

    11:35 बजे – मां डाट काली मंदिर में दर्शन

    12:30 बजे – महिंद्रा ग्राउंड, देहरादून में उद्घाटन एवं जनसभा

  • उत्तराखंड : तीखी धूप से मैदान लगे तपने,,,, 16 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़,,,,।

    उत्तराखंड : तीखी धूप से मैदान लगे तपने,,,, 16 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़,,,,।

    देहरादून—  उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश से मैदानी क्षेत्रों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बीते तीन-चार दिनों से शुष्क मौसम ने तापमान में तेजी से बढ़ोतरी कर दी है। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड राहत दे रही है, जबकि दिन में तेज धूप लोगों को झुलसा रही है।

    मैदानी इलाकों में गर्मी से लोग परेशान

    देहरादून में रविवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई और कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय चहल-पहल कम दिखाई दी।

    पिथौरागढ़ के निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा। वहीं मुनिस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दोपहर बाद 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हुआ। इसका प्रभाव आसपास के निचले इलाकों में ठंडी हवाओं के रूप में देखने को मिला।

    उधर धारचूला में भी दोपहर के समय मौसम अचानक खराब हो गया और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में ठंडक बनी हुई है।

    16 अप्रैल से बदल सकता है मौसम का मिजाज

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। 14 और 15 अप्रैल को आसमान साफ रहने से तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि 16 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है, जिससे एक बार फिर हल्की ठंड और गुलाबी सर्दी का दौर लौट सकता है।

  • EPS-95 पेंशन को लेकर आर-पार की लड़ाई ,,,,  “काम नहीं तो वोट नहीं”,,,,।

    EPS-95 पेंशन को लेकर आर-पार की लड़ाई ,,,, “काम नहीं तो वोट नहीं”,,,,।

    उत्तराखंड—  ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति, उत्तराखण्ड (देहरादून) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रांतीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    बैठक का संचालन एस.एन. डोभाल ने किया। इसमें देहरादून क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पेंशनभोगियों ने भाग लिया।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अप्रैल 2026 को ईपीएफओ कार्यालय, महादेव सिंह रोड, देहरादून पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, ताकि सरकार का ध्यान पेंशनभोगियों की मांगों की ओर आकर्षित किया जा सके।

    मुख्य मांगें

    न्यूनतम ₹7500 मासिक पेंशन,
    महंगाई भत्ता (DA) लागू किया जाए,
    पेंशनरों को समुचित सामाजिक सुरक्षा,
    EPS-95 से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का समाधान,

    सरकार पर उपेक्षा का आरोप

    समिति के उपाध्यक्ष दिनेश गौसाई ने कहा कि केंद्र सरकार सामाजिक सुरक्षा के नाम पर विफल रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के लाखों कर्मचारियों को मात्र ₹1000 की पेंशन मिल रही है, जो सम्मानजनक जीवनयापन के लिए अपर्याप्त है।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संघर्ष समिति पिछले सात वर्षों से महाराष्ट्र के बुलढाणा सहित दिल्ली में कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

    “काम नहीं तो वोट नहीं” का ऐलान

    कार्यकारी अध्यक्ष टी.एस. बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए आंदोलन को तेज करना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा-“अगर हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो ‘काम नहीं तो वोट नहीं’ का निर्णय लागू किया जाएगा।”

    समिति के सचिव बी.एस. रावत ने कहा कि अंतिम निर्णय से पूर्व सरकार को व्यक्तिगत पत्र के माध्यम से चेतावनी दी जाएगी। यदि EPS-95 के तहत ₹7500 पेंशन लागू नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    15 दिन में निर्णय न होने पर सरकार के खिलाफ मतदान की चेतावनी

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिनों के भीतर पेंशन पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो उत्तराखण्ड के लाखों सेवानिवृत्त कर्मचारी आगामी चुनावों में वर्तमान सरकार के विरोध में मतदान करेंगे। इसकी औपचारिक घोषणा अगली आम बैठक में की जाएगी।

    इन पदाधिकारियों और सदस्यों ने रखे विचार

    बैठक में पान सिंह नेगी, मेजपाल जी, ब्रह्मपाल, भुवन चंद फुलेरा, देवेंद्र डिमरी, दिवाकर शाही, गजेन्द्र राणा, पवन कुमार, जगमोहन, ललित, राकेश पेटवाल, श्याम बाबू, नियाउद्दीन, मनमोहन शर्मा, बृजपाल सिंह, सुखपाल और नवीन कुकरेती सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

    बैठक के अंत में संघर्ष समिति ऋषिकेश के पदाधिकारी सत्यप्रकाश विजल्वाण के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

  • उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम,,,, बारिश और बर्फबारी का दौर रहेगा जारी,,,,

    उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम,,,, बारिश और बर्फबारी का दौर रहेगा जारी,,,,

    देहरादून—   उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। यह स्थिति 15 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

    इन जिलों में बारिश के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

    राजधानी देहरादून में गुरुवार को तेज धूप खिली, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि, पिछले दो दिनों की बारिश के कारण ठंड का असर बरकरार रहा। दिन में धूप के बावजूद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ।

    प्रमुख शहरों में तापमान पर नज़र

    | स्थान | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
    | ———- | ————- | ————– |
    | देहरादून | 23.0°C | 11.5°C |
    | पंतनगर | 20.0°C | 9.8°C |
    | मुक्तेश्वर | 6.2°C | 1.4°C |
    | नई टिहरी | 8.0°C | 3.0°C |

    केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी

    केदारनाथ धाम क्षेत्र में लगातार बर्फबारी के कारण 4 से 5 फीट तक बर्फ जमा हो गई है। इससे हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन की टीमें हेलीपैड, रुद्र पॉइंट और संगम सेतु तक बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं, ताकि यात्रा मार्ग को सुचारु बनाया जा सके।

    चारधाम यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाने की तैयारी

    प्रशासन का लक्ष्य यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि मौसम विभाग ने केदारपुरी क्षेत्र में फिर से बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

    आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 4-5 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।