Category: हल्द्वानी

  • सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने की एक महत्वपूर्ण बैठक, संगठन का किया विस्तार।

    सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने की एक महत्वपूर्ण बैठक, संगठन का किया विस्तार।

    हल्द्वानी–  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

    आज हर्ष का विषय यह है कि हमारी महिला मोर्चे की गोलापार के मंडल अध्यक्ष के रूप में माला आर्य जी को नियुक्त किया गया।

    व्यापार मंडल को हर्ष है कि माला आर्य जी गोलापार  महिला मंडल को आगे बढ़ाएंगी और व्यापारी हितों के लिए काम करेंगी, और सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल के गोलपार मंडल को मजबूत करेंगे, और व्यापारियों के सुख-दुख में खड़ी रहेगी।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लखन निगलटिया, प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी,प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरुण वानखेडे जिला प्रभारीसंजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी,जिला महामंत्री मनोज पाण्डे, मुखानी मंडल अध्यक्ष प्रवीण जोशी,प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा प्रदेश सह प्रभारी गंगासाही,प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, कुमाऊं महिला मंडल अध्यक्ष काजल खत्री, जिला महामंत्री बबिता हलदार,मंडल प्रभारी मंजू भट्ट,शहर महामंत्री नीना गुप्ता,तरनजीत कौर आदि लोग मौजूद रहे।

  • सारथी फाउंडेशन ने मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर मातृ शक्ति का किया सम्मान।

    सारथी फाउंडेशन ने मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर मातृ शक्ति का किया सम्मान।

    हल्द्वानी–   आज मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सारथी फाउंडेशन ने महिलाओं को बैच और प्रतीक चिन्ह, गिफ्ट देकर सम्मानित किया ।

    संस्था द्वारा “सर्जना”विचार गोष्ठी कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

    संस्था अध्यक्ष नवीन पन्त द्वारा आये हुए सभी लोगों का स्वागत अभिनन्दन कर अपने विचार व्यक्त कर सभी को मात्र दिवस की बधाईयां दी।

    मुख्य अतिथि दया जोशी  ने कहा कि “सर्जना” मे ही संसार है हर दिन ही मां का होता है, उन्होंने सारथी फाउंडेशन के कार्यो की सराहना कर शुभकामनाएं दीं।

    आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष नवीन पन्त द्वारा चार लोगो को सारथी फाउंडेशन का आई कार्ड पहनाकर संस्था ज्वाईन कराई गई

    जिसमें डाक्टर उमा जोशी, दया पन्त, रुपाली सक्सेना, मुन्नी पन्त का संस्था पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया,।

    सभी नये सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया कि वह संस्था में ईमानदारी से संकल्परत रहते हुए सदा कार्य करेंगे,

    सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मात्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित”सर्जना”गोष्ठी में अपने अपने विचार व्यक्त कर कविता पाठ भी किया गया,

    संस्था सचिव ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया,

    संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सबरवाल,डां जाकिर हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी केतन जैसवाल, संतोष गौड़ द्वारा सभी का स्वागत अभिनन्दन किया गया

    संस्था की पदाधिकारी पूजा पन्त द्वारा “सर्जना” गोष्ठी में बनाएं गये से सभी का अभिवादन कर चित्र को अतिथि दया जोशी जी को प्रदान किया,।

    आज के कार्यक्रम मै संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेद्र जोशी, समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे,जाकिर हुसैन,केतन जायसवाल,रंजना जोशी,बबिता टकवाल,रमा जोशी,वर्षा टंडन,भावना जोशी,गीता बेलवाल,हेमा जोशी,मीना साही,भावना पांडे,शीला भट्ट,कौशल्या जोशी, संतोष गौड़,पूजा पन्त,प्रदीप सबरवाल,डॉ दीप्ति जोशी, डॉ उमा जोशी,मुन्नी पन्त, दया पन्त,रुपाली सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

  • स्वछता पखवाड़े के तहत बाजार में मेयर के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान।

    स्वछता पखवाड़े के तहत बाजार में मेयर के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान।

    हल्द्वानी—    महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा स्वच्छता सफाई अभियान पखवाड़ा के तहत वार्ड 16 के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।

    महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि हमारा ध्येय शहर को बेहतर सुरक्षित, स्वच्छ बनाना है।

    इस मुहिम के तहत मानसून से पूर्व शहर के सभी ड्रेनेज को साफ करना है।

    महापौर ने सफाई अभियान में लगे सफाई कर्मी भाइयों का धन्यवाद भी किया।

    अभियान में पार्षद प्रेम बेलवाल , स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल, सफाई इंस्पेक्टर अमोल असवाल उपस्थित रहे।

  • सांसद ने की जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण,,  साथ ही किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी।

    सांसद ने की जमरानी बांध परियोजना एवं टनल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण,, साथ ही किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी।

    हल्द्वानी—  शनिवार को जमरानी बांध परिक्षेत्र में पहुंचे सांसद अजय भट्ट द्वारा बांध परियोजना से जुड़े अधिकारियों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर बांध निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

    इस दौरान निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय सांसद ने परियोजना के अधिकारियों एवं कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए की 2029 तक बांध परियोजना का कार्य पूर्ण करने हेतु तेजी से कार्य किए जाएं,

    इस दौरान उन्होंने बांध परियोजना क्षेत्र में आ रहे विभिन्न गांव की जनता से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी ग्रामीणों द्वारा अमिया गाँव के निकट बनाए जा रहे मोटर पुल का निर्माण कार्य शीघ्र किए जाने, डेहरा गाँव को भूस्खलन से रोके जाने व गाँव में भूमि सुधार के कार्य कराए जाने सहित बाँध परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाए जाने की मांग की रखी, जिस पर सांसद ने परियोजना से जुड़े अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए।

    निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय सांसद ने अधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा 90-10 के अनुपात में इस परियोजना के निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराई गई है,

    इसका कार्य निर्धारित समय से पूर्ण हो इस हेतु अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करें। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि बांध का कार्य समय पर हो इस हेतु अपना पूर्ण सहयोग करें।

    इस दौरान परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई ने किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में 2 टनलों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है

    उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जून 2026 तक टनल का कार्य पूर्ण हो जाएगा उसके उपरांत नदी डायवर्सन कर बांध का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा उन्होंने अवगत कराया कि निर्धारित समय जून 2029 तक इसका कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

    उन्होंने अवगत कराया की बांध परियोजना से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों सहित उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर को भी पानी उपलब्ध कराया जाएगा इसके साथ ही झील परिक्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों के साथ ही अन्य अवस्थापना सुविधा भी विकसित की जाएंगी,इस क्षेत्र में भी अभी से कार्य किया जा रहा है।

    निरीक्षण के दौरान विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रशासक विकासखंड भीमताल हरीश बिष्ट, अनिल चुनौतियां, मुकेश बेलवाल, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक सहित क्षेत्रीय जनता,नागरिक परिंदा से जुड़े अधिकारी कर्मचारी को ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • वीकेंड पर कुछ इस प्रकार रहेगा यातायात हल्द्वानी का,,,,

    वीकेंड पर कुछ इस प्रकार रहेगा यातायात हल्द्वानी का,,,,

    हल्द्वानी—   वीकेंड के दौरान यानी शनिवार और रविवार को हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान एवं शटल सेवा कुछ इसप्रकार रहेगा,,,,

    ( विशेष परिस्थितियों में यात्रा रूट पर वाहनों का दबाव अधिक होने पर यह डायवर्जन प्लान दिनांक 10.05.2025 व 11.05.2025 को समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा)

    बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

    रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड, रुद्रपुर) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है उन्हें गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से भेजे जायेंगे।

    रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढुंगी से मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। और कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन ऊंचापुल और लालडांट से पनचक्की होते हुए जाएंगे।

    नगर नैनीताल, भीमताल व भवाली क्षेत्र में उपलब्ध पार्किंग स्थलों में 80% वाहन भर जाने पर नैनीताल, भीमताल व कैंचीधाम जाने वाले पर्यटक वाहनों को हल्द्वानी शहर की अस्थाई पार्किंग गौलापार स्टेडियम के पास आईएसबीटी पार्किंग में पार्क कराया जायेगा, जहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम भेजा जाएग। (आवश्यकता पड़ने पर)

    वीकेंड के दौरान शनिवार एवं रविवार को यात्रा रूट में- (हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को और पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी) की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

    पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय प्रातः 08:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। भवाली व भीमताल बाजार से हल्द्वानी को आने वाले वाहनों को 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी तिराहा से अन्दर तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर पार्क किया जायेगा।

    आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे दूध, फल, सब्जी, ईंधन, गैस,आदि) आवागमन समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में प्रतिबन्धित रहेगा।

    काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15:00 बजे बाद नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

    पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आयेंगे।

     

    —नगर नैनीताल, भवाली, भीमताल एवं कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान कुछ इस प्रकार रहेगा—-

    नगर नैनीताल के अन्दर पार्किंग स्थल भर जाने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग रूसी-1 व नारायण नगर कालाढुंगी रोड़ में रोक कर पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

    हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग रूसी-2 हल्द्वानी रोड़ में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

    नैनीताल एवं नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट की ओर से आने वाले एवं भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रातीघाट मार्ग सैनेटोरियम भवाली पर पार्क कराया जायेगा व भवाली सैनेटोरियम से शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।

    हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को विकास भवन भीमताल से संचालित शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम, भवाली भेजा जायेगा।

    समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

  • एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में 9 मई को होगा वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “उल्लास 2025”।

    एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में 9 मई को होगा वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “उल्लास 2025”।

    हल्द्वानी—  एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में दिनांक 9 मई 2025* को बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “उल्लास 2025” का आयोजन होने जा रहा है।

    इस आयोजन की पूर्व संध्या पर आज 8 मई 2025 को संस्थान परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. बी.एस. बिष्ट (मैनेजिंग डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), डॉ. तरुण कुमार सक्सेना (डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), डॉ. कमल सिंह रावत (सीईओ, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन), प्रो. उषा पॉल (प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग), डॉ. शेफाली कपूर (प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़), श्री तरा दत्त तिवारी (एचओडी, मैनेजमेंट) और श्रीमती हेमा नेगी (एचओडी, कंप्यूटर साइंस) ने बताया कि यह उत्सव विशेष रूप से उत्तराखंड की संस्कृति को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

    उल्लास 2025 न केवल छात्रों को पारंपरिक लोकसंस्कृति के प्रति जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें शैक्षणिक तनाव से राहत प्रदान कर आत्मीय और आनंददायक पल बिताने का अवसर भी देगा। आयोजकों का मानना है कि छात्रों को पढ़ाई के बीच इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से न केवल रचनात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, बल्कि उनमें सामाजिक समरसता और संस्कृति के प्रति समझ भी विकसित होती है।

    प्रोफेसर डॉ. बी.एस. बिष्ट ने बताया कि इस महोत्सव में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका प्रियंका मेहर अपनी सुमधुर आवाज़ से युवाओं को ऊर्जा से भर देंगी। उनकी प्रस्तुति महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी, जो पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना देगी।

    “उल्लास 2025” में रंगारंग प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, फैशन शो, संगीत कार्यक्रम, खेलकूद एवं कई अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ होंगी, जो विद्यार्थियों को विविध रंगों में सराबोर कर देंगी

  • एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में सम्पन्न हुआ भव्य पूल कैंपस ड्राइव,, 325 छात्रों ने लिया भाग, कई  कंपनियों  में हुए चयनित।

    एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में सम्पन्न हुआ भव्य पूल कैंपस ड्राइव,, 325 छात्रों ने लिया भाग, कई कंपनियों में हुए चयनित।

    हल्द्वानी– एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में  आयोजित किया गया, बहुप्रतीक्षित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा।

    इस आयोजन में विभिन्न संस्थानों से 300 से अधिक छात्र प्रतिभागी बने, जिनमें बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीकॉम, बीटेक, बीफार्मा एवं डीफार्मा जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थी शामिल थे।

     

    इस पूल ड्राइव में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ चयन प्रक्रिया के लिए पहुंचीं। क्वेसकॉर्प ने 23 छात्रों को नियुक्ति प्रदान की, जबकि कोलेब्रा, जो एचसीएल के लिए हायरिंग कर रही थी, ने भी 18 प्रतिभाशाली छात्रों को चयनित किया।

    थ्री आई इन्फोटेक ने अपनी प्रक्रिया के तहत 18 छात्रों को जॉब ऑफर दिए।

    वहीं, हाइक एजुकेशन ने 21 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनका अंतिम चयन परिणाम आज देर शाम तक घोषित किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, अनंता बिजनेस सर्विसेज़ ने 12 छात्रों को चयनित किया और मैंगोसरेंज ग्रुप ने 5 छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

    इस मेगा ड्राइव के अवसर पर डॉ. बी.एस. बिष्ट (मैनेजिंग डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), डॉ. तरुण कुमार सक्सेना (डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ),  शैलेन्द्र कुमार (ट्रेनिंग प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर, एम.आई.ई.टी. ग्रुप) एवं डॉ. कमल सिंह रावत (सीईओ, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    साथ ही विभिन्न कंपनियों से आए एचआर प्रतिनिधियों में  गौरव (क्वेसकॉर्प),  ध्रुव (कोलेब्रा), सुश्री मीनाक्षी (थ्री आई इन्फोटेक),  संदीप (मैंगोसरेंज),  अमन (हाइक एजुकेशन) और  प्रमोद (अनंता बिजनेस सर्विसेज़) ने चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

    संस्थान की ओर से श्रीमती आयुषी उपाध्याय (टीपीओ, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ),  अनिल,  टी.डी. तिवारी, श्रीमती हेमा नेगी, श्रीमती श्रद्धा सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों ने आयोजन को सुचारू और प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

    आयोजन के अंत में डायरेक्टर डॉ. तरुण कुमार सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों, कंपनियों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि यह ड्राइव न केवल विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर था, बल्कि यह इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

  • ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की सटीक कार्रवाई से गूंजा भारत, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ ने की सराहना

    ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना की सटीक कार्रवाई से गूंजा भारत, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ ने की सराहना

    हल्द्वानी— जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस सैन्य कार्रवाई में सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों को मार गिराया गया, जिससे पूरे देश में उत्साह और संतोष का माहौल बन गया है। इस साहसिक अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए *अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डिंपल पांडे* ने सेना की तारीफ करते हुए कहा, “भारतीय सेना के जांबाज़ सिपाहियों की जितनी सराहना की जाए वह कम है। सेना ने न सिर्फ देशवासियों के आंसू पोंछे, बल्कि पाकिस्तान को करारा जवाब भी दिया।”

     

    डिंपल पांडे ने भारत सरकार को इस सफल सैन्य अभियान के लिए बधाई देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा, “जो भी हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाने की कोशिश करेगा, भारतीय सेना उसकी आंख निकालने में देर नहीं करेगी।”उन्होंने यह भी कहा कि “भारत का हर नागरिक, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, अपने वतन के लिए प्राण न्योछावर करने को तैयार है।” इस वक्तव्य ने एक बार फिर देश में एकता और अखंडता की भावना को मजबूत किया है। ऑपरेशन सिंदूर* की सटीक योजना और समयबद्ध क्रियान्वयन ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। इस कार्रवाई के बाद न सिर्फ आतंकियों के हौसले पस्त हुए हैं, बल्कि आम नागरिकों का मनोबल भी ऊंचा हुआ है। देश के कोने-कोने से सेना को समर्थन और बधाई मिल रही है।

  • सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, पुलिस ने काट कर हटाया।

    सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, पुलिस ने काट कर हटाया।

    कालाढूँगी/नैनीताल–   आज मंगोली के पास कालाढूंगी-नैनीताल रोड पर एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया,

     

    जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कालाढूंगी  पंकज जोशी व पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय नागरिकों की सहायता से संयुक्त प्रयास करते हुए पेड़ को कटर की मदद से काटकर रास्ता साफ कराया गया।

     

    लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को दोबारा यातायात के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया।

     

     

    नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

  • बच्ची के चिल्लाने पर छोड़कर भागा था अपहरणकर्ता…गिरफ्तार, घर में सो रही मासूम को उठा ले गया था

    बच्ची के चिल्लाने पर छोड़कर भागा था अपहरणकर्ता…गिरफ्तार, घर में सो रही मासूम को उठा ले गया था

    हल्द्वानी- हल्द्वानी के टीपीनगर क्षेत्र के नीलांचल काॅलोनी से मासूम बच्ची के अपहरणकर्ता आरोपी को पुलिस ने रविवार रात धर दबोचा। सौ सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। मामले में पुलिस ने पॉक्सो की धारा बढ़ी है। पुलिस ने आरोपी काे जेल भेज दिया है।29 अप्रैल की रात सात साल की मासूम झोपड़ी में परिजनों के साथ सो रही थी। इस बीच आरोपी रात 2:45 बजे घर में घुसकर मासूम को उठा ले गया था। सुबह परिजनों के खोजबीन करने पर मासूम झोपड़ी से कुछ दूर बेसुध पड़ी मिली थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी।

     

    कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया। तस्दीक के बाद पुलिस टीम देवलचौड़ निवासी आरोपी के घर पहुंची और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गणेश उर्फ कल्लू (27) ने बताया कि वह कई दिनों से नाबालिग पर नजर रख रहा था। आरोपी का घर बालिका के आवाजाही करने वाले रास्ता पर था। कच्ची झोपड़ी होने के कारण आरोपी आसानी से दरवाजा खोल अंदर घुसा और बच्ची को नींद में ही उठा ले गया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला।