Category: हल्द्वानी

  • एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में 7 मई  को आयोजित होगा भव्य पूल कैंपस ड्राइव,,, 11+ नामचीन कंपनियाँ रहेंगी शामिल ,,, 500 से अधिक छात्रों के पंजीकरण की संभावना।

    एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में 7 मई को आयोजित होगा भव्य पूल कैंपस ड्राइव,,, 11+ नामचीन कंपनियाँ रहेंगी शामिल ,,, 500 से अधिक छात्रों के पंजीकरण की संभावना।

    हल्द्वानी—    एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ, हल्द्वानी में 7 मई 2025 को एक विशाल पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की 11 से अधिक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भाग लेंगी।

     

    इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुमाऊँ क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करना है।

     

     

    इस कैंपस ड्राइव में बीबीए, बीसीए, बीकॉम, पॉलिटेक्निक, बीएससी, बीटेक, बीफार्मा, डीफार्मा, एमकॉम, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के छात्र चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

     

     

    यह अवसर स्नातक, परास्नातक एवं एडवांस डिप्लोमा स्तर के विद्यार्थियों के लिए खुला है। चयन आईटी, मैनेजमेंट, कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग, सेल्स और ऑपरेशन्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में होगा।

     

     

    ड्राइव में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियाँ निम्नलिखित हैं:
    क्वेसकॉर्प, रेनॉ निसान, एसबीआईसी, आशी ग्लास, ओरिएंट, कोलेब्रा, हाइक एजुकेशन, मैंगोसरेंज ग्रुप, अनंता बिजनेस सर्विसेज़, थ्री आई इन्फोटेक और प्रॉपशॉप।

     

     

    अब तक 200 से अधिक छात्र विभिन्न संस्थानों से ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं और यह संख्या निरंतर बढ़ रही है। अनुमान है कि अंतिम दिन तक यह संख्या 500 तक पहुँच सकती है।

     

     

    इस कैंपस ड्राइव में पॉल कॉलेज हल्द्वानी, डीएमएस भीमताल, डीएसबी कैंपस नैनीताल, एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर, बीआईएएस भीमताल, सूरजमल विश्वविद्यालय सहित 20 से अधिक शिक्षण संस्थानों के छात्र प्रतिभाग करेंगे।

     

    पंजीकरण हेतु लिंक:

    https://anilprojects.cfd/miet-placement/

  • 8 मई क़ो वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के कार्यक्रम मे राष्ट्रीय प्रवक्ता  साजिया इल्मी करेंगीं शिरकत ।

    8 मई क़ो वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के कार्यक्रम मे राष्ट्रीय प्रवक्ता साजिया इल्मी करेंगीं शिरकत ।

    हल्द्वानी—    भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

     

    जिसमे भाजपा नैनीताल के सभी मंडलों की टोलियां( प्रत्येक मंडल से एक संयोजक दो सहसंयोजक) के साथ कामकाजी बैठक रही,

     

     

    जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता एवं महापौर नगर निगम (वक्फ जन जागरण प्रभारी) गजराज बिष्ट जी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तौलिया जी पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब जी की गरीमामय उपस्थिति रही!

     

    बैठक में जिला अध्यक्ष आदरणीय प्रताप बिष्ट जी ने वक्फ जन जागरण अभियान में अपना मार्गदर्शन दिया

     

    कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा जी ने बताया आगामी 8 मई 2025 को हल्द्वानी वक्फ जन जागरण अभियान हेतु हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समाज और सामाजिक लोगों के साथ भव्य सम्मेलन होगा

     

     

    जिसमें माननीय सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर आदरणीय अजय भट्ट जी भारतीय जनता पार्टी की तेज तरार नेत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी जी वक्फ बोर्ड जन जागरण अभियान को संबोधित करेंगी,

     

    बैठक में प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब हसन बंजारा जी जिला संयोजक हरिमोहन अरोड़ा जी सहसंयोजक अली नकवी जी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा प्रताप सिंह रैक्वाल कार्तिक हरबोला जी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अलका जीना जी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विनोद जायसवाल जी जिला मंत्री प्रमोद बोरा जी विभिन्न मंडलों के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

  • नैनीताल की घटना ने अवैध मकानों की पोल भी खुलवा दी, जिले में मिले मानचित्र और बैनाम वाले इतने भवन

    नैनीताल की घटना ने अवैध मकानों की पोल भी खुलवा दी, जिले में मिले मानचित्र और बैनाम वाले इतने भवन

    हल्द्वानी- नैनीताल के घटना के बाद बिना सत्यापन कराए यहां रहने वाले लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हुई तो और भी कई मामले खुल गए। हल्द्वानी, नैनीताल और भवाली क्षेत्र में सौ गज से कम जमीन के बैनामों की दो दिन हुई पड़ताल में 173 ऐसे मकान पाए गए, जिन्हें बिना नक्शा पास कराए बना लिया गया। इनमें से कई के तो जमीन के कागज भी नहीं हैं। पहले दिन जांच में 86 प्लॉट पर निर्माण में अनियमितता मिली। रविवार को हल्द्वानी के गौलापार में 16 लोगों के पास बैनामा के कागज नहीं मिले। गौजाजाली में भी 13 भवन स्वामियों पर जमीन के कागज नहीं मिले ओर 11 मकान नियमों के खिलाफ बनाए जाना पाया गया। नैनीताल बूचड़खाने में 29 तथा भवाली में 18 मकान बिना नक्शा के मिले। इन सभी के खिलाफ उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन व विकास अधिनियम तथा उत्तराखंड भवन उप विधि के तहत कार्रवाई तय है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवला तल्ला पंजाया, गौलापार में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के 16 प्लॉटों की रजिस्ट्री की जांच की। 10 प्लॉटों के रजिस्ट्री बैनामा की प्रति संबंधित व्यक्तियों के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। छह लोगों ने बताया कि उन्होंने स्टांप में भूमि क्रय की थी, ]

     

    जिसे मौके पर दिखाया नहीं गया। साथ ही किसी प्रकार का भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रति भी उपलब्ध नहीं कराई गई। दूसरी टीम ने ग्राम गौजाजाली उत्तर बरेली रोड हल्द्वानी में 100 वर्ग गज से कम क्षेत्रफल के 20 प्लाटों का सत्यापन किया। वहां 11 व्यक्तियों द्वारा मानचित्र की स्वीकृति प्राप्त नहीं की गई थी, तथा अन्य नौ व्यक्तियों द्वारा मानचित्र स्वीकृति का उल्लंघन कर मार्गाधिकार एवं सैट बैक में निर्माण का कार्य किया गया। तीसरी टीम ने पूछड़ी रामनगर में 20 प्लॉटों का सत्यापन किया। सात व्यक्तियों ने प्लॉटों की रजिस्ट्री व बैनामा दिखाया, मगर 13 रजिस्ट्री व बैनामा नहीं दिखा सके। ये सभी मानचित्र भी नहीं दिखा पाए। चौथी टीम में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में नैनीताल, भवाली में चलाए गए अभियान में नैनीताल बूचड़ खाने में 29 तथा भवाली में 18 सत्यापन कराए गए। सभी के द्वारा किसी भी प्रकार का भवन नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया। संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। सत्यापन हेतु गठित की गई टीम में राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। हल्द्वानी, नैनीताल और भवाली में बैनामे वाले प्लॉट पर बिना नक्शे के निर्माण मिला है।

  • एम आई ई टी  में होगा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव।

    एम आई ई टी में होगा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव।

    हल्द्वानी—   एम आई ई टी , हलद्वानी में होगा मेगा प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।

    इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज प्रातः  अतिथि रेस्टोरेंट, रामपुर रोड, हल्द्वानी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

     

     

    इस प्रेस वार्ता में डॉ. बी.एस. बिष्ट (मैनेजिंग डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), डॉ. तरुण कुमार सक्सेना (डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), श्रीमती आयुषी उपाध्याय (टीपीओ, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), श्रीमती श्रद्धा (सहायक प्राध्यापक, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ) तथा डॉ. वत्सल्य शर्मा (सहायक प्राध्यापक, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ) उपस्थित रहे।

     

     

    उन्होंने इस आयोजन को उत्तराखंड में रोजगार सृजन और उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

  • विधुत उपभोगताओं को राहत, जांनिये इस महीने  कितनी मिल रही छूट।

    विधुत उपभोगताओं को राहत, जांनिये इस महीने कितनी मिल रही छूट।

    देहरादून—  प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को इस माह  विधुत बिल में राहत मिलने जा रही है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत बिजली दरों में औसतन 89 पैसे प्रति यूनिट की छूट देने का ऐलान किया है।

     

     

    इसका लाभ उपभोक्ताओं को मई माह के बिजली बिल में मिलेगा।  यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में बिजली खरीद की निर्धारित दरों की तुलना में निगम ने मार्च माह में बाजार से कम कीमत पर बिजली खरीदी है। एफपीपीसीए के प्रावधानों के तहत इसकी भरपाई उपभोक्ताओं को छूट के रूप में दी जा रही है।

     

     

    एफपीपीसीए के अंतर्गत कुल ₹101 करोड़ रुपये की छूट देने का आदेश जारी किया गया है। इससे पहले भी बीते महीनों में उपभोक्ताओं को बिजली दरों में राहत मिल चुकी है।

     

     

    जुलाई में 30 पैसे, अगस्त में 52 पैसे, सितंबर में 23 पैसे, अक्तूबर में 70 पैसे, नवंबर में 88 पैसे, दिसंबर में 85 पैसे और मार्च में ₹1.19 प्रति यूनिट की छूट दी जा चुकी है।

    विधुत बिल की विभिन्न श्रेणियों के लिए छूट दरें इस प्रकार हैं:—-

     

    घरेलू उपभोक्ता: 26 से 71 पैसे प्रति यूनिट,

    अघरेलू श्रेणी: 103 पैसे,

    सरकारी सार्वजनिक उपयोगिता: 97 पैसे,

    प्राइवेट ट्यूबवेल: 31 पैसे,

    कृषि गतिविधियां: 44 से 51 पैसे,

    एलटी व एचटी इंडस्ट्री: 95 पैसे,

    मिक्स लोड, रेलवे ट्रैक्शन व ईवी चार्जिंग स्टेशन: 89 पैसे,

    अस्थायी निर्माण आपूर्ति: 110 पैसे प्रति यूनिट छूट,।

     

     

    यूपीसीएल के अनुसार, बिजली खरीद की लागत में कमी आने से यह राहत संभव हो पाई है। उपभोक्ता अपने आगामी बिलों में इस छूट का प्रत्यक्ष लाभ देख सकेंगे।

  • उपजिलाधिकारी ने किया चौड़ीकरण का निरीक्षण, हटाया अतिक्रमण।।

    उपजिलाधिकारी ने किया चौड़ीकरण का निरीक्षण, हटाया अतिक्रमण।।

    हल्द्वानी—   उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हल्द्वानी राहुल शाह ने आज लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ कोलटैक्स तिराहा, काठगोदम में सड़क चौड़ीकरण एवं जंक्शन सुधार कार्यों का निरीक्षण किया।

     

     

    इस दौरान सड़क के राइट ऑफ वे में अतिक्रमण हटाने के लिए जारी नोटिस पर कार्रवाई की गई, जिसमें अधिकांश लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिए, जबकि कुछ अतिक्रमणकारी संरचनाओं को JCB की सहायता से हटाया गया।

     

     

    एसडीएम ने PWD विभाग को तुरंत सड़क समतलीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

     

     

    इस अभियान में तहसीलदार मनीषा बिष्ट,  अनिल कनौजिया, सहायक अभियंता PWD सहित विभागीय टीम उपस्थित रही। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अनुरोध है कि वे सड़क सुधार कार्यों में सहयोग करें तथा किसी भी अतिक्रमण से बचें।

  • नारी अबला नही सबला हैं:- महापौर गजराज

    नारी अबला नही सबला हैं:- महापौर गजराज

    हल्द्वानी—  आज  माननीय महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम हरगोविंद सुयाल विद्या मंदिर में एक कार्यक्रम में  भाग लिया।

     

    जिसका उद्देश्य नारी शशक्तिकरण के  ऊपर था।

     

    जहाँ महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि “आत्मरक्षा से राष्ट्र रक्षा तक” मंत्र के साथ अपनी बहनों को 51 त्रिशूल एवं 51 रामायण भेंट की।

    महापौर जी ने कहा कि शस्त्र के साथ शास्त्र भी जरूरी है
    नारी अबला नहीं सबला है।

  • आज नही हुई कोई वनाग्नि की घटना:– वन संरक्षक डॉ भार्गव

    आज नही हुई कोई वनाग्नि की घटना:– वन संरक्षक डॉ भार्गव

    हल्द्वानी—     वन संरक्षक डा0 विनय भार्गव ने बताया कि जनपद में रविवार कोे वनाग्नि की कोई घटनायें नही हुई है। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीमों द्वारा वनाग्नि को नियंत्रित किया गया है।

     

     

    वन संरक्षक ने बताया कि पश्चिमी तराई पूर्वी वन प्रभाग, तराई केन्द्रीय प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग, दक्षिणी कुमाऊॅ नैनीताल वन प्रभाग, भूमि संरक्षण वन प्रभाग, नैनीताल में वनाग्नि की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है।

     

     

    उन्होने स्थानीय जनता से अपील की है कि वन क्षेत्र में कोई भी अग्नि दुर्घटना होने पर विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804141,आपदा कन्ट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिमी वृत्त 05946-220003 एवं दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर सूचना दे सकते हैं।

  • कैबिनेट मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को बांटी सिलाई और ब्यूटीशियन किट,,,,   बेटियों में विकसित करें लीडरशिप क्वालिटी : रेखा आर्या

    कैबिनेट मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को बांटी सिलाई और ब्यूटीशियन किट,,,, बेटियों में विकसित करें लीडरशिप क्वालिटी : रेखा आर्या

    हल्द्वानी—   शनिवार को हल्द्वानी के दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट वितरित करी।

     

     

    इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों में बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हम अपनी बेटियों को बचपन से ही सशक्त बनाएंगे तो वें समाज में सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर पाएंगी।

     

     

    रेखा आर्या ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब आधी आबादी का पूरी तरह सशक्तिकरण किया जाए। इस अवसर पर कई महिलाओं ने अपनी जिजीविषा और जीवट भरी कहानी सुनाई, कि किस तरह उन्होंने संकट के समय में अपने आप को सशक्त बनाकर परिस्थितियों को बदल दिया।

     

     

    महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित रूप से ये महिलाएं पूरे नारी समाज के लिए महिला सशक्तिकरण की आदर्श बनकर उभरी है।

     

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट प्रदान की।

     

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी नवीन वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, पार्षद तनुजा जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सीडीपीओ शिल्पी आदि उपस्थित रहे।

  • संयुक्त कार्रवाई: अवैध फड़-ठेला एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन।

    संयुक्त कार्रवाई: अवैध फड़-ठेला एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन।

    हल्द्वानी—आज हल्द्वानी के नैनीताल रोड एवं रेलवे बाजार क्षेत्र में प्रशासन एवं नगर निगम हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध फड़-ठेलों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

     

    इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए तथा 13 के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

     

     

    साथ ही 80 से अधिक फड़ विक्रेताओं का सत्यापन किया गया, जिनमें कई बाहरी व्यक्तियों के पहचान पत्रों की भी जांच की गई।

     

    खाद्य सुरक्षा मानकों की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया।

     

    यह अभियान मुख्यतः जनसुविधा, स्वच्छता एवं यातायात बाधा को दृष्टिगत रखते हुए चलाया गया।

     

     

    अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह एवं नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह द्वारा किया गया। टीम में सहायक नगर आयुक्त श्री गणेश भट्ट एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश टम्टा भी उपस्थित रहे।