Category: हल्द्वानी

  • आंचल ने बढ़ाए दूध के दाम, देखिए नई रेट लिस्ट।

    आंचल ने बढ़ाए दूध के दाम, देखिए नई रेट लिस्ट।

    लालकुआं—   महंगाई की मार झेल रही आम जनता को एक और झटका लगा है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं द्वारा संचालित आंचल डेयरी ने 4 मई से अपने दूध व दुग्ध उत्पादों की कीमतों में वृद्धि कर दी है।

     

    आंचल ब्रांड के दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डालेगी।

     

     

    संघ के अनुसार, अब तक ₹66 प्रति लीटर में बिकने वाला स्टैंडर्ड दूध 4 मई से ₹68 प्रति लीटर मिलेगा, वहीं आधा लीटर पैक की कीमत ₹29 से बढ़ाकर ₹30 कर दी गई है। गाय के दूध के दामों में भी ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

     

     

    मात्र दूध ही नहीं, घी, खोया और मक्खन जैसे दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। आंचल घी अब ₹20 प्रति लीटर महंगा हो गया है।

     

     

    वहीं खोया में ₹10 और मक्खन में ₹20 की बढ़ोतरी की गई है। यह वृद्धि उन ग्राहकों के लिए और अधिक चिंता का कारण बन सकती है जो नियमित रूप से इन उत्पादों का उपयोग करते हैं।

  • हर बूँद से जीवन, हर जल स्रोत से संस्कृति जुड़ी हुई हैं:– शंकर कोरंगा

    हर बूँद से जीवन, हर जल स्रोत से संस्कृति जुड़ी हुई हैं:– शंकर कोरंगा

    हल्द्वानी—-   राज्य स्तरीय जलागम परिषद, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जल, जंगल, जमीन व जन के संरक्षण को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

     

     

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब निर्णायक नेतृत्व और स्पष्ट नीति के युग में प्रवेश कर चुका है।

     

     

    कोरंगा ने कहा कि “भारत अब हर आघात का जवाब तीव्रता से देना जानता है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत किया है, बल्कि आत्मगौरव और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा भी की है।”

     

     

    उन्होंने अनुच्छेद 370 की समाप्ति, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून और नागरिकता संशोधन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताया।

     

     

     

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कोरंगा ने कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड को सुशासन और पारदर्शिता की नई दिशा दी है।

     

     

    “समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखंड ने देश को मार्गदर्शन दिया है,”

     

    उन्होंने कहा। भू-कानून, चारधाम मास्टर प्लान, महिला सुरक्षा योजनाएं और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति को राज्य के लिए मील का पत्थर बताया गया।

     

     

    जलागम परिषद को लेकर उन्होंने अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।,,,

    अपने उपाध्यक्ष पद के कार्यों का उल्लेख करते हुए शंकर कोरंगा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता जलागम कार्यक्रमों को महज तकनीकी परियोजनाओं के रूप में नहीं, बल्कि जन आंदोलन और सांस्कृतिक अभियान के रूप में विकसित करने की है।

     

    उन्होंने बताया कि चंपावत, खटीमा, केदारनाथ और हल्द्वानी में पायलट मॉडल के तौर पर जलागम योजना चलाई जाएगी।

     

     

    जलागम कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु उस प्रकार हैं:–

    -जल स्रोतों की वैज्ञानिक मैपिंग और सैटेलाइट तकनीक का उपयोग।

    –UCOST सहित तकनीकी संस्थानों से साझेदारी।

    -जल पंचायत मॉडल के तहत ग्राम समुदायों को स्वशासी अधिकार।

    –CSR और बाह्य फंडिंग से संसाधनों की व्यवस्था।

    –युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर।

    –2025 में “उत्तराखंड जल मंथन” सम्मेलन आयोजित करने की योजना।

     

    प्रेस विज्ञप्ति के अंत में कोरंगा ने कहा, “हर बूँद से जीवन, हर जल स्रोत से संस्कृति जुड़ी हैं”

     

    “इसे बचाना केवल सरकार का नहीं, बल्कि हम सबका दायित्व है।” उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि वे जल, जंगल और जमीन की रक्षा में सहभागी बनें।

  • एक हादसा,,, जब पत्रकारों की जान पर बन आयी।

    एक हादसा,,, जब पत्रकारों की जान पर बन आयी।

    हल्द्वानी—: हल्द्वानी में  मुखानी चौराहे  क्षेत्र स्थित हीरा नगर के  चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर और जलागम का कार्यालय एक ही बिल्डिंग में हैं।

     

    आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेसवार्ता के लिए पहुंचे कई पत्रकार लिफ्ट हादसे का शिकार हो गए,, और  बाल बाल  बच गए।

     

     

    यह हादसा तब हुआ जब पत्रकार भाजपा नेता एवं जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा की प्रेस वार्ता को कवर करने के लिए बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की ओर जा रहे थे।

     

     

    जैसे ही पत्रकारों ने लिफ्ट में प्रवेश किया, लिफ्ट पहले बेसमेंट में चली गई और फिर ऊपर की ओर बढ़ी, लेकिन अचानक से तेजी से वापस बेसमेंट में जा गिरी।

     

    इस अप्रत्याशित झटके से लिफ्ट में सवार पत्रकारों में डर और दहशत का माहौल बन गया । हादसे के तुरंत बाद पत्रकारों ने एसडीएम, नगर आयुक्त, सीओ सुमित समेत कई अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया।

     

     

    काफी देर की मशक्कत के बाद पत्रकारों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला गया , यह घटना न केवल प्रशासन और भवन स्वामियों के लिए चेतावनी है, बल्कि पूरे शहर में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

     

     

    अधिकांश बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट की नियमित जांच और देखरेख नहीं की जाती, जिससे ऐसे हादसे की आशंका बनी रहती है।

     

    पत्रकारों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सभी व्यावसायिक और आवासीय इमारतों की लिफ्टों की तकनीकी जांच कराई जाए और मानकों पर खरी न उतरने वाली लिफ्टों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

  • हल्द्वानी का वीकेंड ट्रैफिक प्लान, कुछ इस प्रकार,,,

    हल्द्वानी का वीकेंड ट्रैफिक प्लान, कुछ इस प्रकार,,,

    हल्द्वानी— वीकेंड के दौरान ( शनिवार, रविवार) हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान एवं शटल सेवा जनपद-नैनीताल के लिए कुछ इस प्रकार हैं।

     

    नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 03.05.2025 व 04.05.2025 को समय प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

     

    ◼️बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    ◼️रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड, रुद्रपुर) से एनएच109 (नया हाईवे) होते हुए लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व जो वाहन हल्द्वानी शहर की ओर आ जाते है उन्हें गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट कर तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से भेजे जायेंगे।

     

    ◼️रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढुंगी से मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे। और कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन ऊंचापुल और लालडांट से पनचक्की होते हुए जाएंगे।

     

    ◼️नगर नैनीताल, भीमताल व भवाली क्षेत्र में उपलब्ध पार्किंग स्थलों में 80% वाहन भर जाने पर नैनीताल, भीमताल व कैंचीधाम जाने वाले पर्यटक वाहनों को हल्द्वानी शहर की अस्थाई पार्किंग गौलापार स्टेडियम के पास आईएसबीटी पार्किंग में पार्क कराया जायेगा, जहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल, भीमताल, कैंचीधाम भेजा जाएग। (आवश्यकता पड़ने पर)

     

    ◼️ वीकेंड के दौरान शनिवार एवं रविवार को यात्रा रूट में- (हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को और पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी) की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

     

    ◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय प्रातः 08:00 बजे से 22:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। भवाली व भीमताल बाजार से हल्द्वानी को आने वाले वाहनों को 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर व एचएमटी तिराहा से अन्दर तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर पार्क किया जायेगा।

     

    ◼️आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे दूध, फल, सब्जी, ईंधन, गैस,आदि) आवागमन समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में प्रतिबन्धित रहेगा।

     

    ◼️काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अत्यधिक होने पर समय 15:00 बजे बाद नैनीताल और भवाली के मस्जिद तिराहा से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए वाया कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

     

    ◼️पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त रोडवेज व केमू की बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आयेंगे।

    नगर नैनीताल, भवाली, भीमताल एवं कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान-

     

    ◼️नगर नैनीताल के अन्दर पार्किंग स्थल भर जाने पर कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर अस्थायी पार्किंग रूसी-1 व नारायण नगर कालाढुंगी रोड़ में रोक कर पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

     

    ◼️हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग रूसी-2 हल्द्वानी रोड़ में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा जायेगा।

     

    ◼️नैनीताल एवं नम्बर-1 बैण्ड ज्योलिकोट की ओर से आने वाले एवं भवाली, कैंचीधाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को रातीघाट मार्ग सैनेटोरियम भवाली पर पार्क कराया जायेगा व भवाली सैनेटोरियम से शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जायेगा।

     

    ◼️हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को विकास भवन भीमताल से संचालित शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम, भवाली भेजा जायेगा।

     

    ◼️ *समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें*।

  • महापौर और सांसद ने स्वच्छता कर्मियों के साथ मनाया मजदूर दिवस, लिया स्वच्छता अभियान में भाग।

    महापौर और सांसद ने स्वच्छता कर्मियों के साथ मनाया मजदूर दिवस, लिया स्वच्छता अभियान में भाग।

    हल्द्वानी—   आज श्रमिक दिवस के अवसर पर नगर निगम ने नैनीताल ऊधम सिंह नगर के सांसद  अजय भट्ट एवं महापौर  गजराज बिष्ट की उपस्थिति में वार्ड 40 लोहरियासाल तल्ला में हल्द्वानी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया एवं धन्यवाद स्वरूप उन्हें सम्मानित कर उनके साथ मिलकर सहभोज किया।

     

     

     

    इस अवसर पर जिला महामंत्री नवीन भट्ट, जिला मंत्री प्रमोद बोरा, पार्षद प्रमोद पंत, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज काण्डपाल, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत कई साथी उपस्थित रहे।

  • उपजिलाधिकारी ने किया गोला पुल का निरीक्षण, मिली खामियां।

    उपजिलाधिकारी ने किया गोला पुल का निरीक्षण, मिली खामियां।

    हल्द्वानी—जिला अधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी  राहुल शाह द्वारा आज गोला पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

     

     

    निरीक्षण में पीडब्ल्यूडी विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम उपस्थित रही।

     

     

    निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गोला पुल से सटे पीडब्ल्यूडी के संपर्क मार्ग में भूमि कटाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आगामी मानसून के दौरान सड़क के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है।

     

     

    सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि रेलवे सुरक्षा कार्य एवं गोला पुल के मध्य क्षेत्र की सुरक्षा हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है।

     

    मानसून पूर्व आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने हेतु, एसडीएम हल्द्वानी द्वारा दोनों विभागों को निर्देशित किया गया कि तत्काल प्रभाव से अस्थाई सुरक्षात्मक कार्य प्रस्तावित कर कार्य प्रारंभ करें, जिससे संपर्क मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

     

     

    निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • एशियन डेवेलपमेंट बैंक द्वारा मॉडल कैंपस विकसित हेतु उत्तराखंड़ मुक्त विष्वविद्यालय का हुआ चयन,, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विकसित किया जायेगा मॉडल कैंपस ,, ई एम पी सी को भी किया जायेगा अपग्रेड।

    एशियन डेवेलपमेंट बैंक द्वारा मॉडल कैंपस विकसित हेतु उत्तराखंड़ मुक्त विष्वविद्यालय का हुआ चयन,, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विकसित किया जायेगा मॉडल कैंपस ,, ई एम पी सी को भी किया जायेगा अपग्रेड।

    हल्द्वानी–   विश्वविद्यालय में एशियन विकास बैंक (एडीबी) द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 28 एवं 29 अप्रेल 2025 को किया गया, जिसमें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।

     

     

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत एशियन विकास बैंक की तकनीकी अनुदान सहायता के माध्यम से माडल कैम्पस विकसित किये जाने हेतु उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का चयन किया गया है।

     

     

    जिसके लिए पूर्व में कई बैठकों का आयोजन तथा एशियन विकास बैंक टीम द्वारा विश्वविद्यालय का भ्रमण किया जा चुका है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय उत्तराखंड का एकमात्र मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की संपूर्ण उत्तराखंड में 14 विद्याशाखाओं के साथ आठ क्षेत्रीय केंद्र तथा 130 अध्ययन केंद्र में लगभग 90000 से अधिक विद्यार्थी अध्यनरत हैं।

     

     

    उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) के सफल क्रियान्वयन के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में एशियन विकास बैंक के टीम के अध्यक्ष डॉ0 पार्थ बनर्जी व टीम द्वारा आईडीपी के सफल क्रियान्वयन तथा विश्वविद्यालय के गुणवत्तापरक विकास के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) एनईपी 2020 के तहत एक प्रमुख रणनीति है, जो नीति के लक्ष्यों के साथ संरेखित प्रथाओं को लागू करने में उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) का मार्गदर्शन करती है।

     

     

    एक आईडीपी एक संरचित कार्य योजना के रूप में कार्य करती है जो शैक्षणिक संस्थानों को अकादमिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता की ओर ले जाती है।

     

    यह लक्ष्य निर्धारण दस्तावेज़ उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए आईडीपी के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशानिर्देशों का संदर्भ देते हुए विकसित किया जा रहा है।

     

     

    इसमें संस्थागत उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आठ सक्षमकर्ता शामिल हैं। लक्ष्य निर्धारण अभ्यास इन आठ सक्षमकर्ताओं की प्रक्रियाओं (शैक्षणिक, अनुसंधान और सहायक) पर आधारित है, जो इनपुट और परिसंपत्तियों (मूर्त और अमूर्त) के सेट का उपयोग करके आउटपुट उत्पन्न करते हैं जिन्हें मात्रात्मक और गुणात्मक संकेतकों के माध्यम से मापा जा सकता है।

     

     

    अगले स्तर पर, ये आउटपुट परस्पर एक-दूसरे को सुदृढ़ करते हैं और आधुनिक विश्वविद्यालयों के ट्रिपल मिशन से जुड़े और भी अधिक समग्र परिणामों को संचालित करने के लिए संश्लेषित होते हैं: शिक्षण-शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार, और सामाजिक योगदान (रोजगार और उद्यमिता सहित)। संकेतकों के लिए रिपोर्ट किए गए किसी भी मात्रात्मक या गुणात्मक डेटा को सत्यापित करने की आवश्यकता है, और 10 वर्षों की अवधि में निगरानी करने योग्य होना चाहिए।

     

     

    बेसलाइन डेटा का उद्देश्य अगले दस वर्षों में संस्थागत विकास को मापने के लिए प्रस्थान बिंदु के रूप में कार्य करना है, जो अल्पकालिक (दो साल तक), मध्यम अवधि (पांच साल तक) और दीर्घकालिक (दस साल तक) में विभाजित है।

     

     

    दो दिवसीय कार्यशाला में कुलपति प्रो0 ओ पी एस नेगी द्वारा बाहर होने के कारण ऑनलाइन प्रतिभाग किया गया।

     

     

    कार्यशाला की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो0 रेनू प्रकाश ने किया।

     

    कार्यशाला में एशियन विकास बैंक के टीम के अध्यक्ष डॉ0 पार्थ बनर्जी, सदस्य डॉ0 स्नेहा भसीन तथा अविजित चौधरी, ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष प्रो0 जीतेंद्र पांडे, कुलसचिव डॉ0 के. आर. भट्ट, वित्त नियंत्रक श्री सूर्य प्रताप सिंह, एडीबी के नोडल अधिकारी प्रो0 डिगर सिंह फर्स्वान तथा संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) ड्राफ्टिंग समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

  • चैन स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा: नैनीताल पुलिस की सतर्कता से तीन गिरफ्तार, लूटा गया माल भी बरामद।

    चैन स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा: नैनीताल पुलिस की सतर्कता से तीन गिरफ्तार, लूटा गया माल भी बरामद।

    नैनीताल—   जनपद नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने हाल ही में क्षेत्र में घटित दो चैन स्नैचिंग की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो शातिर लुटेरे और एक ज्वैलर शामिल है।

     

     

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों की सतर्कता और तत्परता से यह कार्रवाई की गई है।

     

    पहली घटना 18 अप्रैल  और  दूसरी घटना 20 अप्रैल  को थाना हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत चौकी टीपी नगर और चौकी मण्डी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के गले से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा चैन स्नैचिंग की  अंजाम दी गईं।

     

     

    इन घटनाओं में पीड़ित महिलाओं से कीमती सोने के पेंडेंट झपट लिए गए थे, और बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इसके संबंध में 24 अप्रैल को हल्द्वानी कोतवाली में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

     

    एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनावरण के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया।

     

     

     

    इन टीमों ने टीपी नगर, मण्डी, रुद्रपुर, गदरपुर, लालकुआं और पंतनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। साथ ही, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुराने अपराधियों से पूछताछ भी की गई।

     

     

    एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने 27 अप्रैल को टांडा वैरियर क्षेत्र से दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

     

    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए सोने के दो पेंडेंट और घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (UP-22 KE 8487) बरामद की गई। इसके साथ ही अभियुक्तों की निशानदेही पर एक ज्वैलर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने लूटे गए आभूषणों को खरीदकर अपराध में सहयोग किया था।

     

    गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज गांधी, पुत्र नंद राम, निवासी पदमपुर, थाना मिलक, जिला रामपुर – पूर्व में 4 आपराधिक मुकदमों में संलिप्त पाया गया है।

     

    दूसरा अभियुक्त  मुन्ना उर्फ चुन्ना, पुत्र दुनी, निवासी आगापुर ज्वालानगर, थाना सिविल लाइन, रामपुर – सिविल लाइन रामपुर का हिस्ट्रीशीटर हैं।

     

    तीसरा अभियुक्त उमेश रस्तोगी, पुत्र बनवारी लाल, निवासी ज्वालानगर, संचालक केआर ज्वेलर्स, थाना सिविल लाइन, रामपुर – लूटे गए आभूषण खरीदने का आरोपी हैं

     

    पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़-भाड़ से दूर एकांत स्थानों पर अकेली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। लूटे गए गहनों को रामपुर स्थित एक ज्वैलर को बेचकर आपस में धन बांटते थे।

     

    एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा ने अपराधियों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

     

     

    कप्तान नैनीताल पुलिस ने कहा कि यहां की पुलिस महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध को कदापि सहन नहीं करेगी। ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके मन में विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • चिकित्सा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सीएमओ के साथ बैठक कर डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम की समीक्षा की।

    चिकित्सा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने सीएमओ के साथ बैठक कर डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम की समीक्षा की।

    हल्द्वानी—   चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ॰ धन सिंह रावत ने मंगलवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में कुमाऊं मंडल के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू, मलेरिया आदि संक्रामक रोगों की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की।

     

     

    मंत्री डॉ॰ रावत ने बताया कि चिकित्सा विभाग में राज्य सरकार तीन अहम बदलाव करने जा रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक पूरा कर आम जनता के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। 108 एम्बुलेंस सेवा का रिस्पॉन्स टाइम 15 मिनट किया जाएगा और सभी जिला तथा उपजिला चिकित्सालयों में प्रत्येक दिन मरीजों के लिए बैड पर नये रंग की चादरें बिछाई जाएंगी।

     

     

    उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के रुकने की भी व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में कुमाऊं क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 18 से 20 हजार ओपीडी पर्चियां बनाई जा रही हैं और आयुष्मान योजना के तहत लगभग 15 लाख लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है।

     

     

    मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ० हरीश पंत, ने बैठक में बताया कि बेस अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन लगभग 13 वर्ष पुरानी हो चुकी है और नई मशीन की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि बेस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 4,000 ओपीडी पर्चियां बन रही हैं।

     

     

    चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों के अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए 10-10 बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 200 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अगले माह तक पूरी कर ली जाएगी, जिससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

     

     

    बैठक में मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ० अनिल कपूर डब्बू, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, शंशाक रावत, राहुल झिंगर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० हरीश पंत, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ० अरुण जोशी तथा कुमाऊं मंडल के सभी सीएमओ उपस्थित रहे।

  • समाज कल्याण की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक।

    समाज कल्याण की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक।

    हल्द्वानी— आज मंत्रिपरिषद, उत्तराखण्ड शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद में नामित  रामचन्द्र गौड, गा० अध्यक्ष एवं  हरक सिंह नेगी.  नवीन वर्मा एवं श्रीमती शान्ति मेहरा, मा० उपाध्यक्ष तथा समाज कल्याण योजनायें अनुश्रवण समिति में नामित सुश्री रजनी रावत एवं  देशराज कर्णवाल, मा० उपाध्यक्ष को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं / कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा किये जाने हेतु निदेशालय समाज कल्याण, हल्द्वानी में एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

     

     

    सभी आगंतुकों द्वारा आगमन के साथ ही निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

     

     

    कार्यशाला में प्रकाश चन्द्र, निदेशक, समाज कल्याण द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में महानुभावों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।

     

     

    निदेशालय स्तर पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण, नशामुक्त भारत अभियान, दिव्यांगजनों के कल्याण से संबंधित योजनाओं, पेंशन, छात्रवृति योजना विभाग द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं यथा राजकीय वृद्ध आश्रमों, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, आई टी आई. राजकीय छात्रावास, अनुसूचित जाति उप योजना के अन्तर्गत अवस्थापना सुविधाओं का विकास आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गयी।

     

     

    समाज कल्याण योजनायें अनुश्रवण समिति के मा० उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रभावी कियान्वयन हेतु वृहत प्रचार-प्रसार किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

     

     

     

    उपाध्यक्ष सुश्री रजनी रावत द्वारा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।

     

     

    वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के मा० उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी द्वारा सहायक समाज कल्याण अधिकारियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं को ब्लाक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा की गयी। मा० उपाध्यक्ष श्रीमती शान्ति मेहरा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा वर्तमान समय की एक ज्वलंत समस्या समाज में फैले नशे की समस्या के समाधान हेतु निदेशालय / जनपदीय अधिकारियों को एक ठोस कार्ययोजना पर कार्य करने की अपेक्षा की गयी।

     

     

    मा० उपाध्यक्ष नवीन वर्मा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु योजनाओं को धरातल पर कियान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।

     

     

    मा० अध्यक्ष रामचन्द्र गौड वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु स्वयं सेवी संगठन और इस क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों से सलाह लेकर प्रभावी कार्ययोजना पर अमल करने की अपेक्षा की गयी। अंत में निदेशक समाज कल्याण द्वारा सभी महानुभावों और अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।

     

     

    कार्यशाला में प्रकाश चन्द्र, निदेशक,गीताराम नौटियाल, संयुक्त निदेशक, कमलेश भण्डारी, मुख्य वित्त नियन्त्रक, जगमोहन सिंह कफोला,बासुदेव आर्य, उप निदेशक,आनन्द सिंह जंगपांगी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, हेमलता पाण्डेय, नोडल अधिकारी आई०टी० सैल, गोरधन सिंह, उप महाप्रबन्धक, बहुउद्‌देशीय वित्त एवं विकास निगम, सृष्टि चन्द्रा,पूनम चमोली आदि उपस्थित रहे।