Spread the love

ग़ाज़ियाबाद—  सेवा भारती मेरठ प्रांत के द्वारा संचालित सेवा भारती विवेकानन्द विद्या मन्दिर नन्दग्राम-गाजियाबाद में आज महा अष्टमी के अवसर पर एक भव्य कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया।

 

 

यह कार्यक्रम सेवा भारती महानगर गाजियाबाद एवं विद्यालय प्रबंध समिति के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया था।

 

 

कार्यक्रम के दौरान, स्कूल में पढ़ रही 151 कन्याओं का कन्या पूजन किया गया और उन्हें प्रसाद भी दिया गया।

 

इस दौरान सभी कन्याओं को एक साथ बैठाकर पूजन करना और उन्हें प्रसाद ग्रहण करवाना एक अविस्मरणीय अनुभव था। सभी छोटी-छोटी कन्याएं देवी मां का स्वरूप लग रही थीं।

 

 

कार्यक्रम के अंत में सभी 151 देवी स्वरूप कन्याओं को समाज सेवी यश चौहान जी ने पानी की बोतल, बसंत अग्रवाल जी ने बिस्कुट के पैकेट, मोहन दुबे जी के द्वारा एक कन्या का वार्षिक शुल्क, अन्य समाज सेवियों के द्वारा भोजन व्यवस्था एवं कलर के पैकेट, चुनरी एवं नेक के रूपये सेवा भारती के द्वारा दिए गए।

 

 

इसके उपरांत देवी स्वरूप कन्याओं ने प्रसन्नता के साथ सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया, जिससे सभी वशीभूत हो गए। यह क्षण वास्तव में अद्भुत था।

 

 

इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष धवल गुप्ता, प्रबन्धक अरूण गुप्ता, प्रधानाचार्य सीमा भसीन, संजय दधीच , गौरव त्यागी, प्रियंका शर्मा, निधि विश्वकर्मा, विनीत, कृष्णा आदि उपस्थित थे।

 

इसके अलावा सेवा भारती महानगर गाजियाबाद के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, महामंत्री राजेश गर्ग के अलावा अन्य सेवा भारती के कार्यकर्ता एवं विद्यालय के अन्य अध्यापक एवं सहयोगी भी उपस्थित थे।

See also  ब्रिटेन में NCA की हिरासत में रामनगर के कैप्टन अजय पंत, 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई..।

Spread the love

You missed