Spread the love

बहेडी—  श्रीनगर नगर पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए महिला मंडल पंजाबी कॉलोनी द्वारा शोक सभा का आयोजन शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी में किया गया।

 

 

सभी महिलाओं ने एकजुट होकर सभी शहीदों को मोमबत्ती जलाकर और 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, और उन सभी परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की जिन्होंने अपना पति अपना भाई अपना पिता बेटा बेटी बहू खोया।

 

 

इस कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला अध्यक्ष रूपाली पिपलानी, हेमा धींगरा, विनाश फारूक, सुदेश अरोड़ा,मंजू पिपलानी,बिंदु पिपलानी, गीता पिपलानी, सुनीता कालड़ा, डाक्टर अर्चना सिंह, होली चाइल्ड स्कूल की प्रिंसिपल पुनीता सिंह, सीमा श्रीवास्तव, सुमन राठौर, रानी पिपलानी आदि अन्य संभ्रांत महिलाएं मौजूद रहीं।


Spread the love