देहरादून—   भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा सियासी दांव चला है। उत्तराखंड से वरिष्ठ दलित नेता दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने बंगाल से रुकमणि मल्लिक को टिकट दिया है।

राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव :- उत्तराखंड से दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार – 2027 से पहले SC समीकरण साधा,,,।

दिनेश आर्य का चयन 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है। नैनीताल के पूर्व जिलाध्यक्ष आर्य फिलहाल राज्य पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं और राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त है।

पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से आर्य की नाराजगी की चर्चा थी। अब राज्यसभा भेजकर भाजपा ने सामाजिक समीकरण साधने के साथ नाराजगी दूर करने का भी संदेश दिया है।

विधानसभा में भाजपा के बहुमत के चलते दिनेश आर्य का राज्यसभा जाना लगभग तय है।

You missed