
हल्द्वानी— प्रधानमंत्री जी द्वारा हल्द्वानी शहर के विकास कार्यों हेतु की गई घोषणा के अन्तर्गत एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अन्तर्गत यूयूएसडीए द्वारा गतिमान वर्षा जल प्रबन्धन के कार्यों में रक्सिया नाले के आउटफॉल के भूमिगत नाले का 30 करोड़ की लागत से निर्माण पूरा हो जाने से डाउनस्ट्रीम के 10 गांव हल्दुपोखरा नायक, हिन्ममतपुर बैजनाथ, गुसाईंपुर, पांडेय नेवार, पूरनपुर, आनंदपुर एवं प्रेमपुर लोषज्ञानी जो बरसात में हमेशा जलमग्न रहते थे।
उनको निजात मिला एवं पानी गाँव मै घुसने के बजाय सीधे पांडे नवार से आगे जंगल में गया। जिससे हर वर्ष तबाही एवम जलमग्न होने से इस बार इन्हें मुक्ति मिल गई।
इधर कई गांवो को राक्सिया नाले से निजात मिलने पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि एडीबी द्वारा जो धनराशि हल्द्वानी को संवारने के लिए दी गई थी , निगम द्वारा 30 करोड़ की राशि से यह भूमिगत आउट फाल नाला बनाया गया है।

जिससे कई गांवों को जानमग्न होने से बचाया जा सका है, जिससे काफी राहत मिली है।
कई वर्षों से इन गांवों को बचाने की कवायद के बीच अब यह कार्य हुआ है ,जिससे लोगों को राहत मिली है।आउटफॉल हेतु 4x3m आकार के 1.5km लंबाई के भूमिगत नाले का निर्माण किया गया है, जिसके ऊपर से रोड निर्माण कार्य गतिमान है ।
गजराज बिष्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और उत्तराखंड सरकार का आभार जताते हुए कहा कि हल्द्वानी के लोग प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हल्द्वानी को संवारने के लिए दिए गए 2000 करोड रुपए दिए जाने का आभार जताते हैं।
जिससे हल्द्वानी का आमूलचूल विकास हो हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जिन स्थानों पर भी जल भराव हो रहा है उनका वह दौरा कर रहे हैं तथा अधिकारियों को जलभराव से निपटने के सख्त निर्देश दिए हैं।
यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह एवं टीम और नगर निगम के सहयोग से लगातार कार्य किया जो सराहनीय है।
नगर में अभी भी कुछ स्थानों में जलमग्न की समस्या है उनसे भी जल्द निस्तारण करने के लिये हम कटिबद्ध है।
