उत्तरकाशी/कोटद्वार– उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री क्षेत्र में देर रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है।

बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड के पास हुई इस प्राकृतिक आपदा के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है और 8 से 9 मजदूरों के लापता होने की खबर है।

बचाव और खोज अभियान जोरों पर चल रहा है।जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में देर रात को भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण सिलाई बैंड के पास बादल फटने की सूचना मिली।

इस घटना से नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते आसपास के इलाकों में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलाई बैंड के पास दो-तीन स्थानों पर मलबा आने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

एनएच बड़कोट के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और मार्ग को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

उत्तरकाशी में बादल फटने से कई मजदूर लापता प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस आपदा में 8 से 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

लापता मजदूरों का पता लगाने के लिए कठिन परिस्थितियों में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उत्तरकाशी: भागीरथी नदी में बह गई महिला, खोज अभियान जारी इस बीच, स्यानचट्टी के पास एक नाले में मलबा जमा होने से यमुना नदी का बहाव रुक गया है।

इससे नदी का पानी निचले इलाकों की ओर बढ़ सकता है, जिससे वहां बने होटलों और बस्तियों को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

See also  गढ़वाल की बेटी "दिया पंवार" ने मिस उत्तराखंड में जीते दो ताज,,, श्रीनगर में जश्न,,।

प्रशासन ने इस स्थिति पर कड़ी नजर रखी है और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी संभव संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

You missed