Spread the love

हल्द्वानी—   उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्ष 2025 (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन रविवार 29 जून 2025 को जनपद नैनीताल के अंतर्गत हल्द्वानी के 26 परीक्षा केद्रों तथा रामनगर के तीन परीक्षा केद्रों, कुल 29 परीक्षा केद्रों में संपन्न होगी।

जिसमें 12131 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु शनिवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी सभागार में एक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में परीक्षा को संपन्न कराए जाने हेतु तैनात कुल 29 सेक्टर व 5 जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

बैठक में लोकसेवा आयोग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने परीक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।


Spread the love

You missed