
नैनीताल— उत्तराखण्ड के नैनीताल में 21वां राजभवन गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट को मे.ज.बी.सी.खडूडी को समर्पित की गई है।
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट 2026 आज 22, 23 और 24 मई को खेला जा रहा है।
इस वर्ष की प्रतियोगिता में देशभर के रिकॉर्ड 179 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। प्रतियोगिता, सामान्य, जूनियर, महिला और सुपर वेटरन( वृद्ध)कैटेगिरी में खेली जाएगी।

राज्यपाल ने टीऑफ़ कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आज सवेरे की शिफ्ट में आरव सिंह संधू, मेधांश एस बिष्ट, अरिहंत जोशी, कोल.ए.अत्तरी, गुरप्रीत सिंह संधू, नितेश गांधी, जफर इकबाल, क.राजीव साह, क.जय जोशी, शलभ के.गुप्त, दिनेश उनियाल, पुराण एस.धर्मसक्तु आदि ने टी ऑफ के बाद
1926 में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता, 42 एकड़ के गोल्फ मैदान में खेला जा रहा है।
आर.बी.जी.सी.के सचिव विवेक भट्ट ने बताया की क्लब की तरफ से बीती 15 से 30 अप्रैल तक स्कूलों के 85 लड़के और 35 लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया। इनके बीच मई में प्रतियोगिता कराई गई। इस प्रतियोगिता में पिछले वर्ष के 164 खिलाड़ियों के समकक्ष बढ़कर 179 खिलाड़ी पहुचें हैं।
इसमें सबसे कम उम्र की सात वर्ष की एक बच्ची और सबसे वृद्ध 81 वर्ष के बुजुर्ग खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में नौ महिलाएं, जर्नल के 110 खिलाड़ी, सुपर वेटरन के 4 खिलाड़ी खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में राजस्था, हरियाणा, पंजाब, बिहार दिल्ली,
राज्यपाल ले.ज.(से.नि.)गुरमीत सिंह ने बताया कि ये केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि राज्य की सांस्कृतिक, पर्यटन और खेल श्रमताओं का प्रभावशाली माध्यम है। ये विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन का अभ्यास कराता है।
क्लब के अध्यक्ष राज्यपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन, सचिव विवेक भट्ट आदि ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
इस मौके पर खिलाड़ियों के अलावा आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एस.एस.पी.मंजूनाथ टी.सी., राज्यपाल के ए.डी.सी.अमित श्रीवास्तव, एस.पी.जगदीश चंद्र, सी.ओ.अंजली नेगी, तहसीलदार अक्षय भट्ट आदि मौजूद रहे।
