Spread the love

नैनीताल—   उत्तराखण्ड में नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने चर्चित नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत(Anticipatory bail)प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए 26 मई 2026 को सुनवाई के लिए रखा है।

मामले के अनुसार, कॉलेज की एक छात्रा ने कोतवाली में पहुंचकर भवाली के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

आरोपों के बाद चर्चाओं में आए नरेश को पुलिस बीते दिनों भवाली स्थित घर से पूछताछ के लिए उठा लाई थी। लंबी पूछताछ के बाद नरेश को घर जाने दिया गया था।

किसी बाहुबली की तरह गनर के साथ चलने और सीधी साधी आम जनता पर रौब दिखाकर उसे प्रभावित करने वाले नरेश के कई वीडियो सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म में देखे जा सकते हैं।

आज जिला एवं सत्र न्यायालय ने अग्रिम जमानत केस को सुनकर स्वीकार कर लिया है।

डी.जी.सी.एस.के.शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने इसकी मैन्टेनबिलिटी के लिए सुनवाई करने के बाद आगामी 26 मई को अग्रिम जमानत पर सुनवाई के लिए तारीख तय की है।

उन्होंने कहा कि अब वो संबंधित थाने से केस डायरी, लड़की के 164 के बयान, मैडिकल रिपोर्ट, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास के साथ विवेचना अधिकारी को तलब करेंगे।

#NainitalCourt
#NareshPandeyCase
#AnticipatoryBail
#UttarakhandNews
#BhowaliCase
#BreakingNewsIndia


Spread the love

You missed