लक्ष्मणझूला—-    पर्यटन सीजन के दृष्टिगत तथा गंगा नदी में जलस्तर कम होने के कारण हाल के दिनों में गंगा तटों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि देखी जा रही है।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए संभावित जल दुर्घटनाओं एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा गंगा तटों पर विशेष सतर्कता एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

Advertisement

इस क्रम में लक्ष्मणझूला में लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा गंगा तटों पर स्पष्ट एवं चेतावनीपूर्ण स्लोगन लिखवाए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से “ घाटों परनशीले पदार्थों का सेवन करना वर्जित है, NO BATH / नहाना मना है, NO ENTRY जैसे संदेश शामिल हैं।

इन स्लोगनों का उद्देश्य मुख्य रूप से आमजन को सचेत रहने के साथ ही नदी में डूबने की घटनाओं की रोकथाम तथा गंगा घाटों पर नशीले पदार्थों के सेवन पर नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

साथ ही पुलिस टीम द्वारा “मिशन मर्यादा” के तहत गंगा तटों एवं धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा तटवर्ती क्षेत्रों में रोकथाम, गश्त एवं जागरूकता गतिविधियाँ सतत रूप से संचालित की जा रही हैं।

Advertisement

You missed