Spread the love

हल्द्वानी—   भारतीय जनता पार्टी की आगामी 9 सितंबर को हल्द्वानी में होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन के लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम स्थल विंटेज ग्रीन बैंक्वेट, रामपुर रोड में विधिवत गणेश पूजन एवं भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न पूजन में बैठक के सफल आयोजन की कामना की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक बड़े संगठनात्मक कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के पूजन से किया जाता है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में होने वाली यह विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में दो राजनैतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और आगामी संगठनात्मक अभियानों व कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तय की जाएगी।

भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। यह प्रदेश कार्यसमिति संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का माध्यम बनेगी।

पूजन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, सह प्रभारी रनदीप पोखरिया, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  हल्द्वानी-भीमताल हाईवे पर अचानक आया मलवा,,,, टैक्सी सवारों की अटकी सांसें,,।

Spread the love

You missed