
नैनीताल– प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद में यातायात नियमों का पालन कराए जाने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने–अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश* निर्गत किए गये हैं।
आदेश के क्रम मे सभी थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में चैकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक- 14/12/2024 को जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वाले 364 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 18 वाहन सीज व 67 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
प्रभारी निरीक्षक भवाली, थानाध्यक्ष काठगोदाम, यातायात निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे में वाहन चलाने, रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर बाइक दौड़ाने पर कार्यवाही की गई है।

वाहनों को रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण करवाकर एमवीएक्ट के अंतर्गत कुल- 05 चालकों को गिरफ्तार किया गया साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट संभागीय परिवहन अधिकारी को प्रेषित की गई।
शाम होते ही सड़क पर रेट्रो साइलेंसर लगाकर, बिना हेलमेट, पीछे बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरकर खतरनाक तरीके से स्टंट कर चलाने वाले 03 बाइकर्स पर कोतवाली भवाली व काठगोदाम पुलिस ने की कार्यवाही, DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
तल्लीताल क्षेत्रान्तर्गत टैक्सी वाहन चालकों को बार-बार निर्देशित करने के बाद भी उनके द्वारा गांधी चौक के पास दो पहिया टैक्सी वाहन खड़े किए जाने और रोडवेज परिसर में चार पहिया टैक्सी वाहनों को खड़ा कर सवारियां उठाये जाने एवं जू रोड में भी चार पहिया टैक्सी वाहनों में सवारियां ले जाकर यातायात अवरुद्ध किया करने पर तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश बोरा द्वारा 04 चौपहिया वाहनों 08 दोपहिया टैक्सी वाहनों को सीज किया गया।
