Spread the love

पौड़ी- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी वर्ष-2024 पावन पर्व के शुभ अवसर पर आज दिनांक 26.08.2024 की प्रातः पुलिस लाइन पौड़ी मन्दिर परिसर में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह ने सपरिवार व पुलिस अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा विधि विधान से पूजा व हवन कर सम्पूर्ण समाज में सुख,शांति व समृद्धि की मंगलकामना की गई।

अपीलः-

पौड़ी पुलिस द्वारा कण्डोलिया मैदान में आज सांय 4.00 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय, स्कूली एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी जायेगी। अतः आप अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का कष्ट करें।


Spread the love

You missed