Spread the love

हल्द्वानी—-   राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर श्री चारधाम मंदिर लामाचौड़ में सकल सनातन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में सज्जन शक्ति को संगठित कर समाज को सकारात्मक दिशा देने का आवाह्न किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में देश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज श्री चारधाम मंदिर लामाचौड़ में चंदन सिंह किरौला के संयोजकत्व एवं डॉ. छवि काण्डपाल के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बाल प्रमुख डॉ. शील निधि, मातृशक्ति के रूप डॉ० शुभांगिनी, आध्यात्मिक गुरु सोमेश्वर यति महाराज, संत सीताराम बाबा व कथाकार कपिल देव रहे ।

मुख्य वक्ता डॉ. शीलनिधि ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डॉक्टर हेडगेवार ने संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन के उद्देश्य से की गई थी। संघ ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए निरंतर कार्य किया है ।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी विचार और भारतीय संस्कारों के माध्यम से भारत को अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता। भारत प्राचीन काल से ही हिंदू राष्ट्र है। उसे हिंदू राष्ट्र अलग से बनाने की आवश्यकता नहीं है।

आज कुछ लोग हिन्दू समाज को जातियों में बांटकर तोड़ने का काम कर रहे हैं, जबकि प्राचीन काल से ही वर्ण व्यवस्था व्यक्ति के जन्म के आधार पर न होकर कार्य के आधार निर्धारित थी। प्रत्येक व्यक्ति के अन्दर वर्ण व्यवस्था विद्यमान है। जैसे-जैसे व्यक्ति के कार्यों के स्वरूप में परिवर्तन होता है उसी प्रकार वर्ण व्यवस्था भी परिवर्तित होती रहती है।

See also  महंगाई की डबल मार-- फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम, देखें नए रेट..,,,,

सोमेश्वर यदि महाराज ने बताया कि हमें अपनी मातृभूमि व अपने देश के प्राचीन गौरव को बचाने की आवश्यकता है, इसीलिए सभी हिंदुओं को संगठित रहने का आवाहन किया।

डॉ शुभांगिनी ने कहा कि सनातन परंपरा व हिंदू धर्म के उत्थान के लिए हमें संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

हिन्दू सम्मेलन में आडर्न पब्लिक स्कूल, एम.आई.ई.टी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लामाचौड़ के छात्र-छात्राओं द्वारा नंदा राजजात यात्रा व कुमाऊनी नृत्य, झोड़ा चांचरी की सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान सामाजिक, चिकित्सा, सैन्य व प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सज्जन शक्ति का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर प्रचारक प्रभाकर, सहजिला बौद्धिक प्रमुख कमलेश, नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, प्रमोद बोरा, तरुण सक्सेना , रवि कुरिया, गिरीश साही, कमलनयन जोशी, प्रताप बोरा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, मनोज पाठक,राजेन्द्र विष्ट, नवीन भट्ट, रंजन शाह समेत सहित सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं सनातनी जनमानस उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed