Spread the love

नैनीताल/ज्योलीकोट/भीमताल- डीएसबी परिसर में डीएसडब्ल्यू और 79 बटालियन एनसीसी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में विवि कुलपति प्रो. डीएस रावत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में एमएमसी बॉटनी के विद्यार्थियों के साथ पौधे रोपे। इसके अलावा आरएसएस, राजकीय पाॅलीटेक्निक, प्रधान डाकघर नैनीताल की ओर से भी तिरंगा रैली निकाली गई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से मल्लीताल में नि:शुल्क तिरंगे बांटे गए।

 

इधर ज्योलीकोट में पीपीजे सरस्वती विहार दुर्गापुर में प्रधानाचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश के नेतृत्व में, भीमताल के धारी में भाजयुमो जिला मंत्री विवेक डंगवाल के नेतृत्व में, ओखलकांडा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खनस्यूं में रेंजर धीरज कुमार जोशी, थानाध्यक्ष रोहिताश सागर, प्रधानाचार्य सुशीला जोशी के नेतृत्व में और खनस्यूं बाजार में बीडीसी सदस्य रवि गोस्वामी के तेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामनगर,कालाढूंगी, कोटाबाग और चोरगलिया में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा रामनगर/कालाढूंगी/कोटाबाग/चोरगलिया।

 

अटल उत्कृष्ट राइंका देवीपुरा में प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा के नेतृत्व में तराई पश्चिमी वन प्रभाग आमपोखरा रेंज में रेंजर पूरन सिंह खनायत के नेतृत्व में, कालाढूंगी के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बसंती अधिकारी के नेतृत्व में कोटाबाग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोला में प्रधानाचार्य नरेंद्र पटवाल के नेतृत्व में और चोरगलिया के राबाइंका में प्रधानाचार्या तनुजा जोशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।


Spread the love