Spread the love

उत्तराखंड—  उत्तराखण्ड की 40+ आयु वर्ग की फुटबाल टीम चंडीगढ़ में आयोजित खेलो मास्टर्स नैशनल गेम्स 2026 के फाइनल में विजेता रही जबकी 50+आयु वर्ग की टीम उप विजेता रही।

चंडीगढ़ के 42 सेक्टर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चंडीगढ़ फुटबाल एसोसिएशन के सानिध्य में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में देशभर की कई टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 30+आयु वर्ग के फाइनल में केरल की टीम ने तमिलनाडु को हराया। 40+ में ऊत्तराखण्ड कई टीम ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में छत्तीसगढ़ को हराया। रविवार को खेले गए 50+ के मुकाबले में दिल्ली की टीम ने ऊत्तराखण्ड को करारी शिकस्त दी।

प्रतियोगिता में, दिल्ली, कर्नाटक, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ऊत्तराखण्ड, असम, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर, छतीशगढ़, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब से हॉकी, फुटबाल, एथलिटिक्स, बास्केटबॉल, नेटबॉल, पिस्टल शूटिंग, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कबड्डी और स्विमिंग के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। खिलाड़ियों ने अपनी उम्र को मात देकर जो प्रदर्शन दिया उसे देखकर दर्शक स्तब्ध रह गए। ये खिलाड़ी 30 से 80 वर्ष आयु के अलग अलग ग्रुपों में खेले। पहले खेले गए मैचों में ऊत्तराखण्ड की 40+टीम ने एक ड्रा एक जीत और 50+ की टीम ने 2 मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया था।

खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के संरक्षक विनेश राणा, उपाध्यक्ष गोपाल रावत, महासचिव डॉ विरेन्द्र सिंह रावत आदि पदाधिकारीयों ने समस्त मास्टर्स खिलाड़ियों को ढेर सारी बधाई दी है। टीम के खिलाड़ी लक्ष्मण थापा, कोमल सिंह असवाल, जय चंद, अश्वनी कुमार, यशपाल चौहान, नरेंद्र सिंह श्रेष्ठा, मनोज नेगी, त्रिलोक नाथ गुप्ता, संदीप थपलियाल, जीतेन्द्र सिंह नेगी, पंचम सिंह कठैत, कुंदन खन्ना, सुनील कुमार भट्ट, संजीव कुमार, राजीव सिंह, मन बहादुर, मनीष गुरुंग, मुकेश नेगी चेतन थपलियाल और कमल जगाती रहे।

See also  हल्द्वानी-भीमताल हाईवे पर अचानक आया मलवा,,,, टैक्सी सवारों की अटकी सांसें,,।

Spread the love

You missed